Uncategorized
Weather Alert: छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ इन 13 जिलों में बरसेंगे बादल

प्रदेश में बदले मौसम के मिजाज का मुख्य वजह लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्क्युलेशन है। जिसके चलते आज बस्तर, रायपुर, दुर्ग समेत अन्य संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। राजधानी रायपुर में सुबह से ही बादल छाए रहे। वहीं 11 बजे के आसपास तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। जिसके बाद मौसम में नमी आ गई। इधर मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, बलौदाबाजार, बालोद, कवर्धा, बीजापुर, धमतरी, कोंडागांव, मोहला मानपुर, अंबागढ़ चौकी, नारायणपुर, सूरजपुर में देर रात तक गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।
15 अगस्त विज्ञापन




