Uncategorized

Raigarh Furnace Blast: रायगढ़ इस्पात प्लांट में काम के दौरान अचानक फर्नेस फटने से मचा हड़कंप, चार मजदूर झुलसे

15 अगस्त विज्ञापन


Raigarh Ispat Accident: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा स्थित रायगढ़ इस्पात में फर्नेस रिसाव के बाद अचानक ब्लास्ट हो गया।

Publish Date: Wed, 24 Jun 2026 03:47:59 PM (IST)Updated Date: Wed, 24 Jun 2026 03:57:39 PM (IST)

Raigarh Ispat Blast: रायगढ़ इस्पात में फर्नेस ब्लास्ट (फोटो- ANI वीडियो ग्रैब)

HighLights

  1. पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में हुआ अचानक हादसा
  2. अमरेश समेत चार श्रमिक अस्पताल में भर्ती
  3. फर्नेस रिसाव के बाद हुआ जोरदार ब्लास्ट

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा इलाके में स्थित रायगढ़ इस्पात में बुधवार को बड़ा हादसा (Raigarh Furnace Blast) हो गया। फैक्ट्री में काम के दौरान फर्नेस में रिसाव होने से अचानक ब्लास्ट हो गया। धमाके की चपेट में आने से चार मजदूर झुलस गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चार श्रमिक आए चपेट में

पूंजीपथरा स्थित रायगढ़ इस्पात में रोज की तरह काम चल रहा था। इसी दौरान दोपहर के समय फर्नेस में अचानक ब्लास्ट हो गया।

फैक्ट्री में मची अफरा-तफरी

घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सभी घायलों को इलाज के लिए रायगढ़ भेजा गया। बताया जा रहा है कि घायलों को अपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पूंजीपथरा थाना प्रभारी रामकिंकर यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हादसे में चार श्रमिक घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच जारी है।





Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!