IND vs WI Live Score: यशस्वी का अर्धशतक, भारत एक विकेट पर 140 रन के पार, राहुल आउट

12:25 PM, 10-Oct-2025
IND vs WI Match Live: यशस्वी का अर्धशतक
यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट करियर का 12वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने साई सुदर्शन के साथ दूसरे विकेट के लिए 50+ रन की साझेदारी भी कर ली है। सुदर्शन 21 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत ने एक विकेट गंवाकर 117 रन भी बना लिए हैं। केएल राहुल 38 रन बनाकर आउट हुए।
11:33 AM, 10-Oct-2025
IND vs WI Match Live: लंच ब्रेक
दूसरे टेस्ट के पहले दिन लंच ब्रेक तक भारत ने अपनी पहली पारी में एक विकेट गंवाकर 94 रन बना लिए हैं। फिलहाल यशस्वी जायसवाल 78 गेंद में 40 रन और साई सुदर्शन 36 गेंद में 16 रन बनाकर नाबाद है। केएल राहुल 38 रन बनाकर जोमेल वारिकन का शिकार बने। वारिकन ने उन्हें विकेटकीपर इमलाक के हाथों स्टंप आउट कराया।
11:02 AM, 10-Oct-2025
IND vs WI Match Live: भारत को पहला झटका
58 के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा। जोमेल वारिकन ने केएल राहुल को विकेटकीपर इमलाक के हाथों स्टंप आउट कराया। वह 38 रन बना सके। फिलहाल यशस्वी 20 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनका साथ देने साई सुदर्शन आए हैं।
10:46 AM, 10-Oct-2025
IND vs WI Match Live: भारत की सधी हुई शुरुआत
भारत को राहुल और यशस्वी ने सधी हुई शुरुआत दिलाई है। दोनों के बीच अब तक 39 रन की साझेदारी हो चुकी है। यशस्वी 14 रन और राहुल 25 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
09:40 AM, 10-Oct-2025
IND vs WI Live Score: भारत की पारी शुरू
भारतीय पारी की शुरुआत हो चुकी है। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग करने आए हैं। दोनों पर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी है।
09:07 AM, 10-Oct-2025
IND vs WI Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
वेस्टइंडीज: तेजनारायण चंद्रपॉल, जॉन कैम्पबेल, एलिक अथानाजे, तेविन इमलाक (विकेटकीपर), शाई होप, रोस्टन चेज (कप्तान), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वारिकन, खेरी पियरे, एंडरसन फिलिप, जेडन सील्स।
09:04 AM, 10-Oct-2025
IND vs WI Live Score: भारत ने जीता टॉस
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। कप्तान गिल ने पहले बल्लेबाजी चुनी और उन्होंने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं वेस्टइंडीज की टीम ने दो बदलाव किए हैं। कप्तान रोस्टन चेज ने बताया कि ब्रैंडन किंग और जोहान लेन यह मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह तेविन इमलाक और एंडरसन फिलिप आए हैं।
08:56 AM, 10-Oct-2025
IND vs WI Live Score: आज से दूसरा टेस्ट
भारत और वेस्टइंडीज के बीच शुक्रवार से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। भारत ने पहले मैच में दमदार प्रदर्शन करते हुए ढाई दिन के अंदर पारी से यह मुकाबला अपने नाम किया था और शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम अब वेस्टइंडीज पर एक और बड़ी जीत दर्ज करने उतरेगी। भारत इस सीरीज में 1-0 से आगे है और उसकी कोशिश दूसरा मैच जीतकर क्लीन स्वीप करने पर होगी।
08:56 AM, 10-Oct-2025
IND vs WI Live Score: कुछ खिलाड़ियों में मिलेगा आराम?
भारत को इस मैच के बाद सीमित ओवरों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है और टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जो उस सीरीज का भी हिस्सा होंगे। ऐसे में यह देखना होगा क्या टीम प्रबंधन इन खिलाड़ियों को आराम देने पर विचार करेगा, विशेषकर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर नजरें होंगी जिनके वर्कलोड को लेकर काफी चर्चा रहती है। हालांकि, बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का हिस्सा नहीं हैं और वह उस दौरे पर टी20 सीरीज में ही हिस्सा लेंगे। वहीं, टीम के सहायक कोच रेयान टेन डस्काटे ने भी बुधवार को स्पष्ट किया था कि टीम विजयी संयोजन से छेड़छाड़ नहीं करेगी। डस्काटे के बयान से संकेत मिले हैं कि टीम प्लेइंग-11 में बिना किसी बदलाव के उतर सकती है।
08:55 AM, 10-Oct-2025
IND vs WI Live Score: डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में स्थिति मजबूत करना चाहेगा भारत
अहमदाबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज की टीम किसी भी समय भारत के सामने चुनौती पेश नहीं कर सकी। भारत के लिए एक और प्रभावशाली प्रदर्शन का मतलब सिर्फ सीरीज जीतना नहीं है, बल्कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) अंक तालिका पर अपनी स्थिति मजबूत करना और इस साल के अंत में घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कड़ी चुनौती के लिए आत्मविश्वास बढ़ाना भी है। भारत अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले इस मैच में भी मुकाबले को जल्दी समाप्त कर सकता है जहां की पिच से शुरू में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है।




