Uncategorized

Weather Alert: भीषण गर्मी का कहर! तापमान पहुंचा 44 डिग्री सेल्सियस, जानें क्या कहता है मौसम विभाग? | Weather Alert: Heat wave likely in these districts for next two days

15 अगस्त विज्ञापन


Weather Alert: दो दिनों तक ग्रीष्म लहर चलने की संभावना

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के साथ-साथ रायगढ़ जिला भी भीषण गर्मी के चपेट में है। इससे सूर्यदेव की लगातार बढ़ रही धूप के चलते सुबह 10 बजे से ही तपिश शुरू हो जा रही है। ऐसे में लोग अब घरों से निकलने में परहेज करने लगे हैं। हालांकि कामकाजी लोग बाहर निकलने से पहले पूरे शरीर को कपड़े से ढंक रहे हैं। इसके बाद भी तेज धूप व लू के थपेडे़ इस कदर परेशान कर रहा है।

विगत सप्ताहभर से जिले का तापमान 42 से 44 डिग्री तक जा रहा था, लेकिन गुुरवार को सुबह से जी तीखी धूप थी। इससे दोपहर 12 बजे जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री पहुंचा था तो वहीं ढाई बजे के आसपास 44 डिग्री तक दर्ज किया गया। शुक्रवार को भी 45 डिग्री तक रहने की संभावना है।

लगातार बढ़ रहे सूर्य के तेवर को देखते हुए अब दोपहर डेढ़ बजे से शाम 4 बजे तक शहर की सड़कें विरान हो जा रही है। अब शाम ढलने के बाद ही लोग घरों से बाहर निकलना मुनासिब समझ रहे हैं। शहर के बाजार में भी अब रौनक शाम से ही शुरू हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में अगले दो दिनों तक ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें

CG Weather News: ठंडी हवा ने बढ़ाई सर्दी, तापमान में गिरावट जारी, पारा 7.8 डिग्री दर्ज

क्या कहता है मौसम विभाग?

मौसम विभाग के अनुसार एक द्रोणिका मध्य छत्तीसगढ़ से मन्नार की खाड़ी तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। जिसके चलते 25 अप्रैल को मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है।

बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के सभी जिलों में ग्रीष्म लहर जैसे स्थिति अगले दो दिनों तक बनी रहेगी। वहीं बंगाल की खाड़ी से नमी का आगमन होने कारण के कारण 26 अप्रैल से प्रदेश के बस्तर संभाग से वर्षा के दौर का प्रारंभ हो सकता है, इससे गर्मी से हल्की राहत होने की शुरूआत हो सकती है, लेकिन मौसम में उमस बढ़ सकती है।

हीटवेव की चेतावनी

Weather Alert: विगत सप्ताहभर से प्रदेश सहित जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते रायगढ़, सारंगढ़, जांजगीर-चांपा सहित बिलासपुर संभाग के सभी जिला लू के चपेट में आ गया है। यही स्थिति अभी अगले दो दिनों तक रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सेहत का ध्यान रखते हुए घर से बाहर निकलने से पहले पूरी शरीर को कपडे़ से ढंक कर ही निकला चाहिए, ताकि लू से बचा जा सके।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!