Uncategorized

Dongargarh Ropeway Accident: डोंगरगढ़ के मां बमलेश्वरी मंदिर में लगे रोप वे की ट्राली गिरी, भाजपा नेता हुए घायल

15 अगस्त विज्ञापन


Maa Bamleshwari Temple: छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में मां बमलेश्वरी मंदिर रोपवे पर बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें भाजपा नेता घायल हो गए हैं। रोपवे की एक ट्राली अचानक गिर पड़ी, जिससे उसमें सवार नेता राम सेवक पैकरा, भरत वर्मा, दया सिंह और मनोज अग्रवाल घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रोपवे मेंटेनेंस में लापरवाही बरती गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

By Prashant Pandey

Publish Date: Fri, 25 Apr 2025 02:46:12 PM (IST)

Updated Date: Fri, 25 Apr 2025 03:54:31 PM (IST)

घायल भाजपा नेता और नीचे गिरी ट्राली।

HighLights

  1. रोपवे ट्राली गिरने से हादसा, चार नेता घायल, अस्पताल में भर्ती।
  2. प्रशासन ने रोपवे सेवा बंद करने के बाद शुरू की घटना की जांच।
  3. मंदिर में रोपवे मेंटेनेंस में लापरवाही की बात आ रही है सामने।

राजनांदगांव, नईदुनिया प्रतिनिधि ( Ropeway Accident)। डोंगरगढ़ स्थित प्रसिद्ध मां बमलेश्वरी मंदिर के रोपवे में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। रोपवे की एक ट्राली अचानक गिर पड़ी, जिससे उसमें सवार भाजपा नेता घायल हो गए। हादसे के समय ट्राली में भाजपा नेता राम सेवक पैकरा, भरत वर्मा, दया सिंह और मनोज अग्रवाल मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार भरत वर्मा के हाथ में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य नेताओं को भी मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल नेताओं को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

लापरवाही की वजह से हुआ हादसा

naidunia_image

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रोपवे मेंटेनेंस में लापरवाही बरती गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच इस प्रकार की तकनीकी गड़बड़ी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।

रोपवे सेवा को अस्थायी रूप से किया बंद

फिलहाल प्रशासन ने रोपवे सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है और जांच के आदेश दे दिए गए हैं। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने रोपवे संचालन में पारदर्शिता और सुरक्षा मानकों के पालन की मांग की है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!