Uncategorized

बीजापुर में माओवादियों के खिलाफ ऑपरेशन में जुटे 40 से ज्यादा जवान डिहाइड्रेशन के शिकार

15 अगस्त विज्ञापन


Bijapur News: बीजापुर में माओवादियों के खिलाफ ऑपरेशन में जुटे 40 से ज्यादा जवान डिहाइड्रेशन के शिकार हो गए हैं। जवानों को सेना के हेलीकॉप्टर से तेलंगाना के भद्राचलम के अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। जवान पिछले चार दिनों से भीषण गर्मी में माओवादियों से लड़ रहे हैं। इस अभियान में अब तक तीन माओवादी ढेर हुए हैं और एक जवान घायल हुआ है।

By Prashant Pandey

Publish Date: Fri, 25 Apr 2025 02:07:41 PM (IST)

Updated Date: Fri, 25 Apr 2025 02:14:02 PM (IST)

HighLights

  1. माओवादियों के खिलाफ ऑपरेशन में जवानों की तबीयत बिगड़ी।
  2. चार दिन से माआवोदियों के खिलाफ जंगल में जुटे हैं जवान।
  3. छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर माओवादियों को घेरा गया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और तेलंगाना सीमा पर माओवादियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में 40 से अधिक जवान डिहाइड्रेशन का शिकार हो गए हैं। पीड़ित जवानों को सेना के हेलीकॉप्टर से तेलंगाना के भद्राचलम के अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। जवान पिछले चार दिनों से भीषण गर्मी में माओवादियों से लड़ रहे हैं। इस अभियान में अब तक तीन माओवादी ढेर हुए हैं व एक जवान के भी घायल होने की खबर है।

आज लू की चेतावनी, कल बस्तर में हल्की बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ में सूरज का प्रचंड तेवर लगातार जारी है। बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों में गर्मी ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है। राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक हीटवेव (लू) जैसे हालात बने रहने की चेतावनी दी है।

दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी से नमी का आगमन हो रहा है, जिससे शनिवार से बस्तर संभाग में वर्षा की शुरुआत संभव है। इससे राज्य में गर्मी से हल्की राहत मिलने के आसार बन सकते हैं।

दुर्ग रहा सबसे गर्म

पिछले 24 घंटों में रायपुर में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री, न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि दुर्ग में पारा 44.2 डिग्री तक पहुंच गया। इसी प्रकार बिलासपुर में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री व अंबिकापुर में 42.2 रहा। मौसम विज्ञानियों की मानें तो प्रदेश में अधिकतम तापमान में बदलाव नहीं होगा।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!