विधायक लालजीत सिह राठिया के सहयोग और उस्मान बेग के पहल से शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा में विद्यार्थियों को बड़ी राहत
भीषण गर्मी के बीच विद्यार्थियों हेतु शीतल पेयजल के लिए जल शीतक / फ्रीजर उपलब्ध, हजारों छात्रों को मिलेगा लाभ


( गौरी शंकर गुप्ता ) घरघोड़ा- भीषण गर्मी के चलते शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा में अध्ययनरत विद्यार्थियों को लंबे समय से शीतल पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। महाविद्यालय परिसर में पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। विद्यार्थियों की समस्या एवं आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के विधायक लालजीत
के मार्गदर्शन एवं सहयोग से पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष उस्मान बेग द्वारा महाविद्यालय में विद्यार्थियों हेतु जल शीतक / फ्रीजर उपलब्ध कराया गया।
इस पहल से अब घरघोड़ा ब्लॉक सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से अध्ययन करने आने वाले हजारों विद्यार्थियों को गर्मी के मौसम में ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। विद्यार्थियों ने इस व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे बड़ी राहत बताया।
विद्यार्थियों की मांग को प्रमुखता से उठाने में आदित्य दासे, शिवम गुप्ता और कालेज छात्र छात्राओ
की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। छात्र नेताओं एवं विद्यार्थियों ने बताया कि महाविद्यालय में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई थी, जिसके समाधान हेतु लगातार मांग की जा रही थी।
जल शीतक / फ्रीजर उपलब्ध होने के बाद विद्यार्थियों में उत्साह का वातावरण है तथा उन्होंने इस पहल को छात्रहित एवं जनसेवा की दिशा में सराहनीय कदम बताया है।



