छत्तीसगढ़

ऑपरेशन क्लीन हंट” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, 230 फरार वारंटी गिरफ्तार

76 स्थायी वारंटी एवं 154 गिरफ्तारी वारंट की तामिली कर आरोपियों को कोर्ट में किया पेश

15 अगस्त विज्ञापन
( गौरी शंकर गुप्ता ) 27 मई, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन पर रायगढ़ जिले में लंबे समय से फरार आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए प्रत्येक माह पांच दिवस का विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन हंट” चलाया जाता है। इसी क्रम में माह मई में 20 मई से 25 मई तक चलाए गए विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत रायगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुल 230 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 76 स्थायी वारंटी एवं 154 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं।
विदित हो कि ये आरोपी लंबे समय से न्यायालय में नियत पेशी पर उपस्थित नहीं हो रहे थे, जिसके कारण उनके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट एवं बाद में स्थायी वारंट जारी किए गए थे। इनकी तामिली के लिए जिलेभर में विशेष अभियान चलाया गया। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा इस अभियान को एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का स्वरूप दिया गया है, जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना प्रभारियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया जाता है।
     माह मई के विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन हंट” में स्थायी वारंट तामिली में थाना घरघोड़ा प्रथम स्थान पर रहा, जहां पुलिस टीम ने 17 स्थायी वारंट तामील किए। द्वितीय स्थान पर थाना चक्रधरनगर रहा जिसने 09 स्थायी वारंट तामील किए, जबकि थाना लैलूंगा 07 स्थायी वारंट तामील कर तृतीय स्थान पर रहा।
       इसी प्रकार गिरफ्तारी वारंट तामिली में थाना धरमजयगढ़ ने सर्वाधिक 28 गिरफ्तारी वारंट तामील कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। थाना चक्रधरनगर ने 27 गिरफ्तारी वारंट तामील कर द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि थाना छाल ने 22 गिरफ्तारी वारंट तामील कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
      फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में भी कई थानों को महत्वपूर्ण सफलता मिली। थाना घरघोड़ा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे चिंता उर्फ चिंतामणि राठिया निवासी बरभौना थाना छाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। वहीं घरघोड़ा पुलिस ने फरार निगरानी बदमाश मोहसिन खान उर्फ गुरु पठान को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
       इसी प्रकार थाना चक्रधरनगर पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाना भूपदेवपुर पुलिस ने दुष्कर्म प्रकरण के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया, वहीं थाना लैलूंगा पुलिस ने चोरी के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जिलेभर में चलाए गए इस अभियान से फरार अपराधियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
👉🏻 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश :
              “कानून से बचकर फरार रहने वालों के लिए रायगढ़ जिले में अब कोई सुरक्षित जगह नहीं है। फरार आरोपी, वारंटी और निगरानी बदमाशों की लगातार धरपकड़ कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। रायगढ़ पुलिस अपराधियों के विरुद्ध इसी तरह सख्त और सतत कार्रवाई जारी रखेगी।”
15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!