Video: सुशील आनंद शुक्ला ने कहा- बीजेपी का घर-घर सिंदूर बांटना सुहागन महिलाओं का अपमान

Sushil Anand Shukla on BJP: बीजेपी की ओर से घर-घर जाकर सिंदूर बांटने का कार्यक्रम महिलाओं का अपमान है। भारतीय संस्कृति के अनुसार किसी सुहागन को सिंदूर देने का अधिकार केवल उसके पति को होता है। एक महिला जब सिंदूर लगाती है तो यह उसके माथे पर उसके सुहाग का प्रतीक है। महिलाएं सिर्फ अपने पति के दिये सिंदूर को ही लगाती है। एक महिला खुद भी सिंदूर खरीदती है तो अपने पति के नाम पर खरीदती है। भाजपा सेना के शौर्य का राजनीतिकरण करके उनके पराक्रम का मजाक उड़ा रही है। ये बातें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला ने कहीं।




