CG News: नशा से मुक्ति चाहने वालों का किया जा रहा है इलाज, पांच माह में 8000 लोग पहुंचे नशामुक्ति केंद्र | Those who want to get rid of addiction are being treated, 8000 people reached the de-addiction

नशा मुक्ति के लिए जारुकता प्रोग्रम आज डिपार्टमेंट की ओर से विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शुक्रवार को नशा मुक्ति जागरुकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे भिलाई नगर-निगम में आयोजित है।
कोटपा एक्ट के तहत क्त्रस्19500 वसूले फूड व ड्रग डिपार्टमेंट की ओर से पांच माह में सैकड़ों तंबाकू बेचने वाले ठेलों पर 19500 रुपए की चालानी कार्रवाई की गई। इसमें दुर्ग जिले के भिलाई, धमधा, पाटन समेत अन्य स्थान शामिल है। इनपर 10 से लेकर 200 रुपए तक चालानी कार्रवाई की गई।
तंबाकू नियंत्रण प्रोग्राम की जिला सलाहकार डॉ. सोनल सिंह ने बताया कि लगातार चालानी कार्रवाई के बाद भी लोग तंबाकू बेच रहे हैं। इसकी रोकथाम के लिए एसपी से बात की गई है। जून से नगर-निगम व पुलिस अधिकारियो ंके सहयोग से स्कूल व अस्पताल से सौ गज की दूरी के अंदर जितने भी ठेले होंगे उन्हें हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
स्कूल से 100 गज के दायरे में नहीं बिकेगा नशा सरकार की ओर से चलाए जा रहे राष्ट्रीय नियंत्रण कार्यक्रम की बुक के अनुसार हर साल भारत में लगभग 8 लाख लोगों की तंबाकू की वजह से मौत होती है। वहीं प्रतिदिन के हिसाब से 2200 से अधिक लोग तंबाकू सेवन के कारण मरते है। विश्व स्वास्थ्य संगठन इसे बहुत गंभीर माना है। तंबाकू का उपयोग कैंसर, ह्दय रोग और श्वसन संबंधी समस्याओं जैसी बीमारियों का एक प्रमुख कारण बना हुआ है। तंबाकू निषेध दिवस समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने तंबाकू छोड़ने पर जोर देता है।




