Uncategorized

खेत में लगाया था करंट वाला तार, चपेट में आने से दो लोगों की मौत, जानें ऐसा क्यों करते है किसान

15 अगस्त विज्ञापन


लखनपुर क्षेत्र में कई किसान धान और अन्य फसलों की सुरक्षा के लिए खेतों के चारों ओर झटका करंट या सीधे विद्युत पोल से अवैध हुकिंग कर करंटयुक्त तार लगा रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में दो लोगों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी फरार है।

By Aditya Kumar

Edited By: Aditya Kumar

Publish Date: Sat, 31 May 2025 02:08:05 PM (IST)

Updated Date: Sat, 31 May 2025 02:08:05 PM (IST)

खेत में लगे तार से करंट की चपेट में दो लोग आ गए।

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर : सरगुजा जिले के थाना लखनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोसगी पंडरीपानी स्थित चूल्हट नाला के पास करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब खेत के चारों ओर अवैध रूप से लगाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में दोनों युवक आ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नीरसाय यादव के घर का छप्पर सुधारने गया था विष्णु

जानकारी के अनुसार, कुन्नी गांव के रहने वाले विष्णु मांझी अपने ससुराल पंडरीपानी लोसगी में रह रहा था। शुक्रवार की शाम गांव में नीरसाय यादव के घर का छप्पर सुधारने गया था। काम खत्म होने के बाद नीरसाय यादव जब उसे छोड़ने खेत के रास्ते से जा रहा था तभी यह हादसा हुआ। चूल्हट नाला के समीप अचानक विष्णु मांझी खेत के चारों ओर लगे बिजली संचालित तार की चपेट में आ गया। उसे बचाने में नीरसाय यादव भी करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

अवैध रूप से बिजली पोल से हुकिंग कर खेत के चारों ओर करंटयुक्त तार

बताया जा रहा है कि खेत मालिक रघु मांझी ने धान फसल को मवेशियों से बचाने के लिए अवैध रूप से बिजली पोल से हुकिंग कर खेत के चारों ओर करंटयुक्त तार लगाया था। लोहे के तार के बाड़े के एक हिस्से को बिजली खंभे से हुकिंग कर जोड़ दिया गया था। शनिवार सुबह लगभग छह बजे ग्रामीणों ने दोनों शव देखा जिसके बाद सरपंच और पुलिस को सूचना दी गई।

रघु मांझी फरार, पुलिस कर रही जांच

सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस टीम के साथ जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विक्रम सिंह व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाद में स्वजन को सौंप दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। वहीं हादसे के जिम्मेदार किसान रघु मांझी घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

गांव-गांव में लगाए जा रहे फसल सुरक्षा के लिए करंट प्रवाहित तार

लखनपुर क्षेत्र में कई किसान धान और अन्य फसलों की सुरक्षा के लिए खेतों के चारों ओर झटका करंट या सीधे विद्युत पोल से अवैध हुकिंग कर करंटयुक्त तार लगा रहे हैं। इससे अब तक कई मवेशी और अब दो लोगों की जान जा चुकी है। ग्राम बेलदगी में भी पहले झटका करंट से एक बैल की मौत हो चुकी है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी घातक प्रवृत्तियों पर तत्काल रोक लगाई जाए और जिम्मेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों और जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इसे भी पढ़ें… Chhattisgarh: विवाहिता से किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार, चौथा नाबालिग आरोपी फरार



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!