छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक संकट! 43 IAS पद खाली, एक अफसर संभाल रहा 5-6 विभागों का भार | 43 IAS posts are vacant, one officer is handling

वहीं सेवानिवृत्त होने के मुकाबले में अफसर भी कम मिले हैं। इसका असर कहीं न कहीं सरकारी कामकाज पर दिखाई देता है। यही वजह है कि कई आईएएस अफसर ऐसे हैं, जिनके पास 5 से 6 विभाग की जिम्मेदारी है।
CG IAS Transfer: बड़ा फेरबदल! दुर्ग-धमतरी के आईएएस अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट…
IAS Officer in Chhattisgarh: आईएएस अफसरों के कुल 202 पद स्वीकृत
छत्तीसगढ़ में आईएएस अफसरों के कुल 202 पद स्वीकृत हैं। इनमें से कुल 141 पद सीधी भर्ती से तथा 61 पद राज्य प्रशासनिक सेवा, गैर राज्य प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति व चयन द्वारा नियुक्ति से भरे जाने वाले पद है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक वर्तमान में 159 आईएएस अफसर ही कार्यरत हैं।
राज्य प्रशासनिक सेवा के भी 51 पद खालीप्रदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा संवर्ग के कुल 490 स्वीकृत है। इस संवर्ग में अधिसमय वेतनमान के 15 पद, वरिष्ठ प्रवर श्रेणी के 29 पद, प्रवर श्रेणी के 88 पद, वरिष्ठ श्रेणी के 123 पद तथा कनिष्ठ श्रेणी 235 मंजूर है। इनमें से कुल 51 पद अभी भी रिक्त है।
दागी अफसर भी कर रहे काम
प्रदेश में आईएएस अफसरों की कमी के बीच दागी अफसर भी काम कर रहे हैं। प्रदेश में ऐसे 27 आईएएस अफसर है, जिनके खिलाफ ईओडब्ल्यू और एसीबी में 11 अपराध दर्ज है। एक मामले में प्रारंभिक जांच हुई है और 31 शिकायतों को पंजीबद्ध किया गया है। ये शिकायतें कांग्रेस-भाजपा के नेताओं के अलावा आम जनता ने भी की है।
ये अफसर प्रतिनियुक्ति पर
अमित अग्रवाल, निधि छिब्बर, विकासशील, मनिन्दर कौर द्विवेदी, गौरव द्विवेदी, संगीता पी., प्रसन्ना आर., एलेक्स पॉल मेनन, केसी देवासेनापति, नीरज कुमार बनसोड़, तंबोली अय्याज फकीरभाई, सौरभ कुमार, शिव अनंत तायल, नम्रता गांधी, ऋचा प्रकाश चौधरी।



