Uncategorized

TOP News: ग्रीनलैंड को लेकर कनाडा पर हमलावर ट्रंप; आज से यूपी दिवस समारोह की शुरुआत; बारिश से दिल्ली में ठंड

15 अगस्त विज्ञापन



राजधानी दिल्ली में मौसम ने लोगों को चौंका दिया, सर्दी के बीच अचानक हुई बारिश ने पारे की रफ्तार थाम दी और तापमान 11 डिग्री तक लुढ़कते ही ठंड बढ़ गई। गणतंत्र दिवस की तैयारियों के तहत आज भी रिहर्सल होगी, कई मार्गों में बदलाव किए गए हैं, इसलिए यातायात पुलिस ने जनता से एडवायजरी जारी कर सतर्क रहने की अपील की है। ग्रीनलैंड में ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल डिफेंस परियोजना को लेकर ट्रंप ने कनाडा पर तीखा हमला बोला और चेतावनी दी कि चीन एक साल में इसे निगल सकता है। उत्तर प्रदेश में आज गृहमंत्री अमित शाह विभिन्न आयोजनों की शुरुआत करेंगे, वहीं शुभांशु शुक्ला समेत पांच हस्तियों को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से नवाजा जाएगा। अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ का शुभारंभ भी आज सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे, जिसमें ज्योतिष की विभिन्न विधाओं में डुबकी लगाई जाएगी।  ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…




Trending Videos

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 24th January 2026 Updates on amar ujala

अमेरिका का ग्रीनलैंड को लेकर घमासान जारी
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स


कनाडा पर ट्रंप का हमला; बोले- चीन एक साल में निगल जाएगा

ग्रीनलैंड में प्रस्तावित ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल रक्षा प्रणाली को लेकर अमेरिका और कनाडा के बीच तनाव खुलकर सामने आ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि अगर उसने अमेरिका समर्थित सुरक्षा योजनाओं का विरोध जारी रखा और चीन के करीब जाता रहा, तो चीन एक साल के भीतर ही उसे निगल जाएगा। पढ़ें एक क्लिक पर…


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 24th January 2026 Updates on amar ujala

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह
– फोटो : X @MyGov_UP


यूपी: शुभांशु शुक्ला समेत पांच को मिलेगा उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान

राजधानी लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आज से तीन दिवसीय यूपी दिवस के भव्य आयोजन की शुरुआत गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। इस अवसर पर वह एक जिला, एक व्यंजन (ओडीओसी) और सरदार पटेल औद्योगिकी क्षेत्र योजना का शुभारंभ व सीएम युवा योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच जिलों को भी पुरस्कृत करेंगे। वह राष्ट्र प्रेरणा संग्रहालय और शिल्प मेला, ओडीओसी व्यंजन मेला, विकसित भारत व विकसित उत्तर प्रदेश पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। पढ़ें पूरी खबर…

 


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 24th January 2026 Updates on amar ujala

अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ 2026
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो


अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ आज से

8वां दो दिवसीय अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ आज शनिवार को ग्राफिक एरा डीम्ड विवि में शुरू होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसका उद्घोष करेंगे। देश-प्रदेश के 108 ज्योतिषाचार्य आज से दो दिन तक निशुल्क ज्योतिषीय परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर…


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 24th January 2026 Updates on amar ujala

Traffic Advisory for Republic Day
– फोटो : X


आज भी होगी गणतंत्र दिवस की रिहर्सल… कई मार्गों में बदलाव

गणतंत्र दिवस समारोह-2026 की शनिवार को यानी 24 जनवरी को भी रिहर्सल होगी। परेड की रिहर्सल सुबह 10.15 बजे विजय चौक से शुरू होगी और इंडिया गेट तक जाएगी। परेड के रास्ते में सुचारू संचालन के लिए विस्तृत ट्रैफिक व्यवस्था और प्रतिबंध लागू रहेंगे। पुलिस ने वाहन चालकों से आग्रह किया है कि वह अपनी सुविधा के लिए सुबह 10.15 बजे से 12.30 बजे तक परेड के रास्ते से बचें और अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें। पढ़ें एक क्लिक पर…




Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!