Uncategorized
बड़ी सौगात: जशपुर जिले में सड़क निर्माण कार्यों के लिए 4.62 करोड़ रुपये स्वीकृत, लोगों को मिलेगी सुविधा

CG News: छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के रजत जयंती महोत्सव के विशेष अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलों में महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृति जारी की गई है। इसी कड़ी में रजत जयंती के विशेष मौके पर क्षेत्रीय लोगों का आवागमन सुगम बनाने के उद्देश्य से जशपुर जिले के अंतर्गत विकासखंड कांसाबेल में गड़ैरटोली से जामुंडा-कटंगखार पहुंच मार्ग (लंबाई 4.50 किलोमीटर) के पुल-पुलियों सहित निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 62 लाख 80 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
15 अगस्त विज्ञापन




