Uncategorized
स्टेशन से नयापारा तक नाली जाम, फैल रही बदबू
बालोद | नगर पालिका प्रशासन के स्वच्छता के बड़े-बड़े दावों की पोल शहर की अंदरूनी और मुख्य सड़कों पर साफ खुलती नजर आ रही है। शहर के रेलवे स्टेशन से नयापारा की ओर जाने वाले मार्ग इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। रेलवे स्टेशन से नयापारा की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग के किनारे बनी नालियों की महीनों से सुध नहीं ली गई है। सफाई के अभाव में नालियां पूरी तरह से जाम हो चुकी हैं। नाली के आस-पास खरपतवार और जंगली झाड़ियां उग आई हैं।
15 अगस्त विज्ञापन




