Uncategorized
गंजपारा-औराभाठा रोड किनारे कचरा डाल रहे लोग
बालोद| शहर के गंजपारा-औराभाठा मार्ग के किनारे लोग लगातार घरों और दुकानों का कचरा फेंक रहे हैं। नगर पालिका द्वारा यहां कचरा संग्रहण की पुख्ता व्यवस्था न किए जाने के कारण सड़क का एक हिस्सा डंपिंग में तब्दील होता जा रहा है। दिनभर यहां कचरा बिखरा रहता है, जिससे उठने वाली तीव्र दुर्गंध के कारण इस मार्ग से गुजरना भी दूभर हो गया है। नगर पालिका के स्वच्छता विभाग का ध्यान नहीं है।
15 अगस्त विज्ञापन




