Uncategorized
शहर के कुंदरूपारा मार्ग बदहाल गड्ढों से आवागमन हुआ मुश्किल
बालोद | शहर के कुंदरूपारा जाने वाला मार्ग इन दिनों जर्जर स्थिति में है। सड़क पर कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग शहर के प्रमुख आवागमन मार्गों में शामिल है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण एक मोहल्ले से दूसरे मोहल्ले तक आने-जाने में दिक्कत हो रही है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे हादसों की आशंका और बढ़ जाती है।
15 अगस्त विज्ञापन




