छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

सूरजपुर व बलरामपुर जिले में आतंक का पर्याय बन चुके कबरा हाथी ने बीती रात सूरजपुर जिलेे के उमेश्वरपुर में एक 45 वर्षीय महिला को कुचलकर मार डाला

15 अगस्त विज्ञापन

सूरजपुर व बलरामपुर जिले में आतंक का पर्याय बन चुके कबरा हाथी ने बीती रात सूरजपुर जिलेे के उमेश्वरपुर में एक 45 वर्षीय महिला को कुचलकर मार डाला। हाथी देर रात उदयपुर ब्लॉक मुख्यालय के नजदीक जंगल में पहुंच गया है।

हाथी की मौजूदगी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्वामी आत्मानंद स्कूल सहित कई स्कूलों की छुट्टी कर दी है। वनविभाग द्वारा हाथी की निगरानी की जा रही है। छह माह में 18 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को ट्रैंकुलाइज कर उसे रेडियो कॉलर लगाने की अनुमति पीसीसीएफ वन्य प्राणी छत्तीसगढ़ ने दे दी है।

जानकारी के मुताबिक, सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा पर तीन दिनों से विचरण कर रहे कबरा हाथी ने बीती रात सूजरपुर जिले में उमेश्वरपुर के श्मामपुर में रात 11 बजे 45 वर्षीय महिला को कुचलकर मार दिया। हाथी लक्ष्मीपुर से उदयपुर वनपरिक्षेत्र में घुस गया। हाथी ब्लॉक मुख्यालय उदयपुर से लगे झिरमिटी के जंगल में पहुंच गया है।

कई स्कूलों की छुट्टी, निगरानी में जुटा वनविभाग

उदयपुर के पास खतरनाक हाथी के पहुंचने के बाद उसकी निगरानी में वनविभाग की टीम जुटी है। सरगुजा डीएफओ लोकनाथ पटेल सहित वनविभाग के अधिकारी एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

बीईओ मृत्युंजय पांडेय ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर झिरमिटी के एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है। स्वामी आत्मानंद स्कूल, डूमरडीह, धौरपारा, ललमटियापारा, जरहाडीह में संचालित सभी प्रायमरी एवं मिडिल स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। लोगों को वनविभाग ने सकर्त करते हुए जंगल की ओर न जाने की सलाह दी है।

वनविभाग द्वारा ड्रोन की मदद से हाथी की निगरानी की जा रही है। हाथी को वनविभाग द्वारा ट्रैक कर लोगों को उससे दूर रहने कहा गया है।

18 मौतों के बाद रेडियो कॉलर लगाने की मिली अनुमति

कबरा हाथी ने पिछले छह माह में 18 लोगों की जान ले ली है। दीपावली की रात हाथी ने दो ग्रामीणों को मार डाला था। वहीं दो दिन पूर्व कंदरई में मेहमानी कर लौट रहे तुरीपतरा निवासी विशुन राम ;66द्ध को मार डाला था।

सरगुजा एलीफेंट प्रोजेक्ट के सीसीएफ CCF ने हाथी को ट्रैक करने के लिए रेडियो कॉलर लगाने की अनुमति PCCF वन्य प्राणी छत्तीसगढ़ से मांगी थी। पीसीसीएफ वन्य प्राणी ने बुधवार देर शाम आदेश जारी कर हाथी को ट्रैंकुलाइज कर रेडियो कॉलर लगाने की अनुमति दे दी है।

रेडियो कॉलर एक ट्रेकिंग डिवाइस है, जिसे एक मोटे पट्टे के सहारे हाथी के गले में पहनाया जाता है। इसके जरिये वनविभाग को हाथी की रियल टाइम लोकेशन मिल जाती है, जिससे हाथी के विचरण इलाके में आसपास के लोगों को सतर्क किया जा सकता है।

इसके पूर्व भी सरगुजा में आधा दर्जन खतरनाक हाथियों को रेडियो कॉलर लगाया जा चुका है। यह प्रयोग सफल नहीं हुआ है, क्योंकि कुछ दिनों बाद सभी हाथियों के रेडियो कॉलर गिर गये या हाथियों ने उन्हें निकाल दिया।

CCF सरगुजा के अनुसार यदि इसके बाद भी हाथी पर अंकुश नहीं लगाया जा सका तो हाथी को रेस्क्यू सेंटर भेजा जा सकता है। इसके लिए अनुमति मांगी जाएगी।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!