छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

सेजेस रायकेरा में आनंद मेले के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया बाल दिवस

विद्यार्थियों ने लगाए स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल, सीखा व्यापार एवं आर्थिक प्रबंधन का व्यावहारिक ज्ञान

15 अगस्त विज्ञापन

(गौरी शंकर गुप्ता) घरघोड़ा/- भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती एवं बाल दिवस के पावन अवसर पर 14 नवंबर 2026 को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय (सेजेस) रायकेरा में आनंद मेला 2026 का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। बच्चों के प्रिय चाचा नेहरू के जन्मदिवस को यादगार बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस मेले में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं उद्यमशीलता का शानदार परिचय दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित ग्राम पंचायत रायकेरा की सरपंच श्रीमती सुलोचना राठिया, उपसरपंच श्री रोहित कुमार साहू एवं शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती कुमुदिनी राठिया के करकमलों से किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया तथा उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
आनंद मेले में विद्यार्थियों द्वारा गुपचुप, चाट, मुर्रा, उबला चना, बड़ा, भजिया, चाइनीज पकोड़ा, पाव भाजी, पेटिस एवं पेस्ट्री सहित अनेक स्वादिष्ट व्यंजनों के आकर्षक स्टॉल लगाए गए थे। विद्यालय परिसर मेले के रंग-बिरंगे स्वरूप में नजर आया। मेले में जनप्रतिनिधियों, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यों, पालकों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं ग्रामवासियों ने पहुंचकर विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लिया तथा विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ जीवनोपयोगी एवं व्यावहारिक शिक्षा प्रदान करना था। मेले के माध्यम से विद्यार्थियों ने बाजार व्यवस्था, वस्तुओं की खरीद-बिक्री, लागत मूल्य, विक्रय मूल्य, आय-व्यय, लाभ-हानि एवं आर्थिक प्रबंधन की बारीकियों को प्रत्यक्ष रूप से समझा। इस गतिविधि ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सहयोग, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं उद्यमशीलता के गुणों का विकास किया। साथ ही उन्हें भविष्य में स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिली।
बाल दिवस के अवसर पर आयोजित इस आनंद मेले ने विद्यार्थियों को सीखने के साथ-साथ अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक बेहतर मंच प्रदान किया। पूरा विद्यालय परिसर बच्चों की उमंग, उत्साह और उल्लास से सराबोर रहा।
इस सफल आयोजन में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती कुमुदिनी राठिया, सरपंच श्रीमती सुलोचना राठिया, उपसरपंच श्री रोहित कुमार साहू, प्राचार्य श्री एस.के. कर्ण, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री रामकुमार पटेल, श्री लोचन प्रसाद पटेल, श्रीमती अलमा सोरेंग, श्रीमती दिव्या माधुरी तिग्गा, श्री गोकुल कुमार नायक, श्री खेम सिंह राठिया, कु. तनुजा यादव, श्री टिकेश प्रधान, श्री दिनेश्वर प्रसाद कुर्रे, कु. श्वेता तिर्की, श्रीमती पद्मावती चेचाम, श्री दशरथ साव, श्री उत्तम नगेसिया, श्री सुधाकर तिग्गा, श्री विजय कुमार साहू, श्री दयासागर देहरी, श्री रूद्र प्रताप पुरसेठ, कु. यमुना बरिहा, श्री मुरलीधर साहू, श्री हितेश्वर निषाद, श्री जग्गू राठिया, श्री ललित सिदार, श्रीमती रंजना सिदार एवं श्रीमती विमला एक्का सहित विद्यालय के समस्त कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही।
आनंद मेला 2026 ने बाल दिवस के उत्सव को यादगार बनाते हुए यह संदेश दिया कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि वास्तविक जीवन के अनुभवों से ही बच्चों में आत्मविश्वास, कौशल और आत्मनिर्भरता का विकास होता है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!