छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

पत्रकार विक्की वैष्णव पर गंभीर आरोप! कोरबा में जमीनों की कथित दलाली, कब्जे और ब्लैकमेलिंग का मामला गरमाया; शिकायतकर्ता ने पुलिस संरक्षण पर भी उठाए सवाल, परिवार की सुरक्षा की लगाई गुहार

15 अगस्त विज्ञापन

(गौरी शंकर गुप्ता) कोरबा। कोयला नगरी कोरबा में कथित जमीन दलालों और प्रभावशाली लोगों के नेटवर्क को लेकर एक शिकायत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पत्रकार विक्की वैष्णव के नाम से पहचाने जाने वाले दिलीप वैष्णव को लेकर सावंत वैष्णव ने पुलिस के समक्ष लिखित शिकायत प्रस्तुत की है। शिकायत में पत्रकार विक्की वैष्णव और उसके कथित साथियों पर ब्लैकमेलिंग, अवैध वसूली, जमीन खाली कराने के नाम पर दबाव बनाने तथा जमीनों पर कब्जे से जुड़ी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप लगाए गए हैं।

पत्रकारिता की आड़ में कथित ब्लैकमेलिंग का आरोप! – शिकायतकर्ता का आरोप है कि पत्रकार विक्की वैष्णव अपने कथित साथियों योगेश सलूजा और प्रमोद गुप्ता के साथ मिलकर लोगों की कमजोरियों को आधार बनाकर ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली करता है। शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि जमीनों को खाली कराने का ठेका लेकर लोगों की संपत्तियों पर कब्जा करने जैसी गतिविधियां की जाती हैं।

यदि इन आरोपों में सच्चाई सामने आती है, तो मामला बेहद गंभीर होगा। पत्रकारिता जैसे जिम्मेदार पेशे की आड़ में किसी भी प्रकार की कथित अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।

पुलिस संरक्षण की चर्चाएं, आखिर किसका मिल रहा है साथ? – इस मामले में सबसे गंभीर सवाल पुलिस की कथित मिलीभगत और संरक्षण को लेकर उठ रहे हैं। सूत्रों के बीच ऐसी चर्चाएं हैं कि कोरबा में जमीनों की दलाली और विवादित संपत्तियों से जुड़े कुछ कथित नेटवर्क प्रभावशाली संरक्षण के भरोसे सक्रिय हैं।

हालांकि, पुलिस की संलिप्तता का कोई प्रमाण अभी सामने नहीं आया है। ऐसे में पुलिस अधीक्षक को शिकायत के प्रत्येक पहलू की निष्पक्ष जांच कराकर इन आशंकाओं पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

देशी कट्टे का आरोप, शिकायतकर्ता को जान का खतरा! – सावंत वैष्णव ने शिकायत में पत्रकार विक्की वैष्णव के पास देशी कट्टा होने का आरोप भी लगाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि कथित हथियार और धमकियों के भय के कारण वह पहले खुलकर शिकायत नहीं कर पा रहा था।

अब उसने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका जताई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने और पूरे मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस अधीक्षक से सीधे सवाल –

* पत्रकार विक्की वैष्णव के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कब होगी?
* कथित अवैध हथियार के आरोप का सत्यापन कराया जाएगा या नहीं?
* जमीनों पर कब्जे और कथित अवैध वसूली के आरोपों की जांच कौन करेगा?
* शिकायतकर्ता और उसके परिवार को सुरक्षा कब मिलेगी?
* पुलिस संरक्षण और मिलीभगत की चर्चाओं की स्वतंत्र जांच होगी या नहीं?

कोरबा में कानून का राज या कथित रसूख का दबाव? – सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या आम नागरिक अपनी जमीन और संपत्ति की सुरक्षा के लिए बिना किसी भय के पुलिस के पास जा सकता है? यदि कोई व्यक्ति पत्रकारिता, रसूख या प्रभाव का इस्तेमाल करके कानून से ऊपर होने की कोशिश करता है, तो उसके विरुद्ध भी कानून के मुताबिक कार्रवाई होनी चाहिए।

अब कोरबा पुलिस प्रशासन की जवाबदेही है कि वह शिकायत को गंभीरता से ले, आरोपों की निष्पक्ष जांच करे और सच्चाई जनता के सामने रखे। आखिर कथित जमीन दलाली और दबाव के इस पूरे मामले का पर्दाफाश कब होगा?

जनता को केवल आश्वासन नहीं, निष्पक्ष जांच और ठोस कार्रवाई चाहिए।

महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण : यह समाचार शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और पुलिस जांच के निष्कर्ष अभी सामने नहीं आए हैं। पत्रकार विक्की वैष्णव तथा अन्य नामजद व्यक्तियों का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रकाशित किया जावेगा ।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!