छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

रायपुर में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या कर दी गई

15 अगस्त विज्ञापन

रायपुर में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या कर दी गई। घटना आजाद चौक थाना क्षेत्र के लाखेनगर चौक की है। यहां 11 नवंबर की रात दो युवकों के बीच कहासुनी हो गई।

इसी दौरान एक युवक ने दूसरे के सीने पर लोहे के धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान मोहम्मद यूनुस और आरोपी की पहचान शेख नाजिर के रूप में हुई है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी।

पुलिस के मुताबिक, मृतक मोहम्मद यूनुस (25) ईदगाह भाठा का रहने वाला था। आरोपी शेख नाजिर (41) भी इसी इलाके में रहता है। दोनों के बीच पहले से विवाद और रंजिश थी।

11 नवंबर की रात लाखेनगर चौक पर इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई। विवाद बढ़ने पर शेख नाजिर ने यूनुस के सीने पर लोहे के धारदार हथियार से वार कर दिया।

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हमले में यूनुस गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चोट गंभीर होने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। सूचना मिलते ही आजाद चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शेख नाजिर को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!