Uncategorized

सोनतराई में नवप्रवेशी छात्राओं को बांटी साइकिल

15 अगस्त विज्ञापन

उदयपुर | विकासखंड उदयपुर के सोनतराई हाई स्कूल में 13 नवप्रवेशी छात्राओं के लिए साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि दीपक सिंघल और विशिष्ट अतिथि उप सरपंच अमन बंसल, अशोक बंसल व देवप्रताप बंजारा रहे। अतिथियों ने नवप्रवेशी छात्राओं को साइकिल वितरण कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि दीपक सिंघल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित साइकिल वितरण योजना का उद्देश्य बालिकाओं को विद्यालय आने-जाने में होने वाली असुविधा को दूर करना और उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा और बालिका सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है, जिससे अधिक से अधिक बेटियां नियमित रूप से विद्यालय पहुंचकर अपने सपनों को साकार कर सकें। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राचार्य संजय श्रीवास्तव ने किया। अंत में अतिथियों ने छात्राओं से मन लगाकर अध्ययन करने और जीवन में आगे बढ़ने को कहा। इस मौके पर अभिभावक के साथ विद्यालय के अन्य शिक्षक व छात्र-छात्राएं रही।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!