Uncategorized

कन्या स्कूल में बालिकाओं का क्रिकेट प्रशिक्षण शुरू

15 अगस्त विज्ञापन

अंबिकापुर | शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के परिसर में बालिकाओं के लिए क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। उद्देश्य सरगुजा जिले में बालिकाओं के बीच क्रिकेट के प्रति रुचि व खेल में भागीदारी बढ़ाना। शिविर के शुभारंभ पर गुरु नानक वार्ड के पार्षद शैलेश कुमार सिंह, प्राचार्या अपर्णा दुबे, स्कूल गेम्स क्रिकेट कोच शौभिक दासगुप्ता मौजूद रहे। व्यायाम शिक्षक, राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026–27 में स्कूल में क्रिकेट को खास तौर पर बढ़ावा दिया जाएगा। लक्ष्य सरगुजा जिले को मजबूत बालिका क्रिकेट टीम देना। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राजेश प्रताप सिंह ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए प्राचार्या सहित सभी शिक्षक पूरा सहयोग देंगे। बालिका क्रिकेट टीम का नियमित अभ्यास, प्रशिक्षण शैलेन्द्र कस्तूरिया, मंसूर आलम, हुलेश साहू, कविता बंसल की देखरेख में चलेगा।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!