Uncategorized

समाधान शिविर में ग्रामीणों को मिली मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा: बलौदाबाजार कलेक्टर बुजुर्ग महिला की मांग पर दवाइयां पैकेट में देने और वाहन में सीढ़ी लगाने के दिए निर्देश – baloda bazar News

15 अगस्त विज्ञापन




बलौदाबाजार जिले के कसडोल विकासखंड में आयोजित प्रथम समाधान शिविर मोहतरा (क) में ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं मिलीं। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) को शिविर में तैनात किया गया था। बड़ी संख्या में लोगों ने इस यूनिट में मुफ्त जांच, इलाज और दवाइयों का लाभ उठाया। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मोहतरा शिविर के पास लगे एमएमयू कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने तैनात चिकित्सक और स्टाफ से ओपीडी की संख्या, जांच सुविधाओं और दवाइयों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने इलाज कराने पहुंचे ग्रामीणों से भी बातचीत की। कलेक्टर ने सुनी बुजुर्ग महिला की मांग ग्राम चांटीडीह की बुजुर्ग महिला रामबाई (65) ने बताया कि उन्हें वाहन में मुफ्त जांच, इलाज और दवाइयां मिल रही हैं। उन्होंने कलेक्टर से अनुरोध किया कि दवाइयों को लिफाफे या पैकेट में देने की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें हाथ में रखने से गिरने का डर न रहे। रामबाई की बात सुनने के बाद कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) को तत्काल निर्देश दिए कि अब से दवाइयां पैकेट में दी जाएं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने इलाज के लिए वाहन में चढ़ने हेतु एक छोटी सीढ़ी की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!