Uncategorized

Theft News: एक ही गांव के 2 मकानों का टूटा ताला, 70 हजार रुपए और लाखों के जेवरात पार | Theft News: 70 thousand rupees and jewellery worth lakhs theft

15 अगस्त विज्ञापन


लाख रुपए से अधिक के जेवरात पार

पुलिस ने बताया कि पसान थाना क्षेत्र के गांव कोडगार में यह घटना हुई। गांव में जुमना प्रसाद का मकान है। रात में खाना खाने के बाद परिवार के सदस्य छत पर सोने चले गए थे। मेन गेट पर ताला लगा हुआ था। अगले दिन सुबह परिवार की नींद खुली, तो उन्होंने मेन गेट का ताला टूटा हुआ देखा। घर के अंदर जाने पर परिवार को सामान अस्त-व्यस्त नजर आया।

उन्हें घर की अलमारी भी टूटी हुई मिली। परिवार ने पुलिस को बताया कि अलमारी के अंदर एक बैग में लगभग 70 हजार रुपए रखा गया था। चोर रुपए की चोरी कर ले गए। इसके अलावा चोरों ने अलमारी से सोने के मंगलसूत्र आधा तोला, चांदी की पायल, बिछिया सहित अन्य सामान की भी चोरी कर लिया। इसकी कीमत लगभग लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें

CG Crime News: जंवारा कार्यक्रम में गया था परिवार, इधर लाखों के जेवरात व नकदी पार..

चोरों ने घटना को दिया अंजाम

पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। चोरों की पहचान नहीं हो सकी है। आशंका है कि चोरी की इस घटना में आसपास का कोई गिरोह शामिल होगा। पसान के पिपरिया क्षेत्र में हफ्ते भर के भीतर चोरी की यह दूसरी घटना है। इसके पहले चोरों ने पिपरिया में रहने वाले बुधराम अगरिया के घर को निशाना बनाया था।

ताला तोड़कर आठ कट्टी धान और बर्तन सहित अन्य सामान की चोरी कर ली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि बुधराम अगरिया पिपरिया को छोड़कर गांव कोटमर्रा में रहता है। पिपरिया के मकान में ताला लगा हुआ था। इसी बीच चोरों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस केस दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!