Uncategorized

School Holiday: यूपी, पंजाब समेत कई राज्यों में कल स्कूल-कॉलेज बंद; इन जिलों के लिए आदेश हुए जारी; देखें…

15 अगस्त विज्ञापन


School Closed on 4 September: उत्तर भारत में लगातार जारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कई राज्यों में कल यानी 4 सितंबर 2025 को स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। अभिभावकों और छात्रों से अपील है कि वे छुट्टी की सही जानकारी के लिए अपने-अपने विद्यालय से अवश्य संपर्क करें।

School Holiday In UP: यूपी के चार जिलों में कल स्कूल बंद

मेरठ के डीएम डॉ. वी.के. सिंह ने जिले में तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने परिषदीय, राजकीय-अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों, सीबीएसई, आईसीएससी और मदरसा बोर्ड से संबद्ध नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी छात्रों के लिए 4 सितंबर को भी अवकाश घोषित किया है। 

हापुड़ में भारी बारिश के कारण प्रशासन ने निर्णय लिया है कि जिले में 4 सितंबर को कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के सभी बोर्डों के स्कूल बंद रहेंगे।

मथुरा जिले में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया है, जिससे कुछ स्कूलों में भी पानी घुस गया है। स्थिति को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने बुधवार और गुरुवार (3 और 4 सितंबर) को कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।

आगरा में जिलाधिकारी के आदेश पर शिक्षा विभाग ने सभी माध्यमिक और अन्य बोर्ड के स्कूलों को चार सितंबर 2025 को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। आदेश के अनुसार भारी बारिश एवं जलभराव के कारण छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, वित्तविहीन, सीबीएसई, आईसीएसई एवं सभी बोर्ड के स्कूलों में प्री प्राइमरी से कक्षा 12वीं तक का गुरुवार (चार सितंबर) को अवकाश रहेगा।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!