Uncategorized

सक्ती पुलिस का बड़ा एक्शन: जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार, 8.41 लाख का माल जब्त

15 अगस्त विज्ञापन



सक्ती जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सक्ती पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम सकरेली कला नर्सरी खार में ताश पत्तियों से रुपए पैसों का दांव लगाते हुए चार आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से नगद राशि, मोबाइल और मोटरसाइकिल समेत कुल 8 लाख 41,300 रुपये का माल जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव तथा एसडीओपी मनीष कुंवर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कुछ जुआरी पुलिस को देखकर फरार हो गए, लेकिन चार आरोपी विकास कृपलानी (39 वर्ष), रविशंकर अग्रवाल (36 वर्ष), दिलीप कुमार चंद्रा (37 वर्ष) और जोगीराम रात्रे (40 वर्ष) को ताश से जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों से 21,300 रुपए नगद, विभिन्न कंपनियों के 4 मोबाइल फोन कीमत लगभग 1 लाख रुपए और 9 बाइक कीमत लगभग 7 लाख 20,000 रुपए जब्त की। कुल मिलाकर 8 लाख 41,300 का माल जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 311/2025 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि इस जुआ प्रकरण में शामिल अन्य लोगों की भी पतासाजी की जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में सउनि संतोष पाण्डेय, आरक्षक श्याम गबेल, शैलेन्द्र देवांगन, यादराम चंद्रा, चित्रकेतु लहरे एवं प्रमोद खाखा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!