Uncategorized

रायपुर में रक्षाबंधन के दिन मिली मां-बेटी की लाश: भाई के घर राखी बांधने आई थी; संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जांच में जुटी पुलिस – Chhattisgarh News

15 अगस्त विज्ञापन



रायपुर से लगे तिल्दा में मां-बेटी की लाश मिली है। ग्राम पचरी में रक्षाबंधन के दिन बुजुर्ग महिला अपने भाई से राखी बंधवाने आई थी। उसके साथ उसकी बेटी भी थी। 9 अगस्त की शाम घर में दोनों की लाश मिली। मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है।

.

बताया जा रहा है बेटे ने सबसे पहले देखा था कि मां-बेटी घर पर तड़प रही थी। फिर वह डॉक्टर को बुला लाया। लोकल डॉक्टर घर आया लेकिन संदिग्ध मामले को देखते हुए इलाज से मना कर दिया। उस वक्त भाई घर में नहीं था। दोनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

मां बिंद बाई चतुर्वेदी (55 साल) परसाडीह बलौदाबाजार की रहने वाली थी। बेटी उषा मनहरे (30 साल), देवर तिल्दा की रहने वाली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक महिला के बेटे ने बताया कि वह शाम को तालाब गया हुआ था। जब वह रास्ते से घर वापस आया तो उसकी मां और बहन तड़प रही थीं। उसने तुरंत अपने पड़ोसी और स्थानीय डॉक्टर को इसकी जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार, उनके घर पर सुबह से ही झगड़ा हो रहा था। स्थानीय डॉक्टर ने मामले को संदिग्ध मानते हुए और मरीजों की गंभीर स्थिति देखकर इलाज से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों की तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

पुलिस ने इस मामले को संदिग्ध बताया है। पुलिस का कहना है कि यह हत्या है या आत्महत्या, यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!