Uncategorized

रायपुर में लड़कों ने चाकू दिखाकर महिला को धमकाया: गाली गलौज कर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी पुराना बदमाश – Raipur News

15 अगस्त विज्ञापन



यह पूरा मामला गोल बाजार थाना क्षेत्र का है। 

रायपुर में दो लड़कों ने पड़ोस की रहने वाली महिला को चाकू की नोक पर धमकाया है। उन्होंने गाली गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई इसके बाद पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला गोल बाज

.

10 मई को गायत्री सोनी निवासी राजीव आवास रायपुर ने थाने में शिकायत दी। उसने बताया कि आरोपी पीयूष बघेल और मुक्कू नायक अपने हाथ में चाकू लेकर घूम रहे थे। इस दौरान उन्होंने महिला के साथ जबरन अश्लील गाली गलौज की। फिर जान से मारने की धमकी देते हुए डराने लगे। इस मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल की।

दो चाकू भी जब्त

इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी पीयूष बघेल और मुक्कू नायक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो नग चाकू जब्त किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में एक्शन लिया है।

इसमें से एक आरोपी पीयूष बघेल थाना गोलबाजार का लिस्टेड हिस्ट्रीशीटर गुंडा बदमाश है जिसके विरुद्ध थाना गोलबाजार में हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट, बलवा, आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट के तहत अपराधिक मामले दर्ज हैं।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!