Uncategorized

CG: कोरबा में 16 फीट किंग कोबरा ने निगला 6 फीट गेहुंअन सांप, वीडियो वायरल

15 अगस्त विज्ञापन


जिले के ग्राम कोरकोमा के ग्रामीणों के लिए वह क्षण कौतूहल भरा रहा जब किसान के खेत में किंग कोबरा को सांप का शिकार करते देखा। 16 फीट लंबा किंग कोबरा अपने मुंह में छह फीट गेहुंअन सांप को दबोच रखा था। देखते ही देखते कोबरा दूसरे सांप को निगल कर खेत के निकट झुरमुट में छुप गया।

Publish Date: Tue, 28 Oct 2025 01:13:19 AM (IST)

Updated Date: Tue, 28 Oct 2025 01:13:19 AM (IST)

कोरबा में 16 फीट किंग कोबरा ने निगला 6 फीट गेहुंअन सांप

HighLights

  1. 16 फीट किंग कोबरा ने निगला 6 फीट गेहुंअन सांप
  2. इसका वीडियो बना लिया अब वह जमकर वायरल हो रहा है

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा। जिले के ग्राम कोरकोमा के ग्रामीणों के लिए वह क्षण कौतूहल भरा रहा जब किसान के खेत में किंग कोबरा को सांप का शिकार करते देखा। 16 फीट लंबा किंग कोबरा अपने मुंह में छह फीट गेहुंअन सांप को दबोच रखा था। देखते ही देखते कोबरा दूसरे सांप को निगल कर खेत के निकट झुरमुट में छुप गया। लोगों ने इसका वीडियो बना लिया अब वह जमकर वायरल हो रहा है।

सांप स्वयं एक शिकारी जीव है जो कीड़े मकोड़े, मेढ़क, चूहे आदि का शिकार करता है। यदि एक शिकारी दूसरे शिकारी का शिकार करे तो कौतूहल तय है। यही घटना कोरकोमा निवासी बालमुकुंद राठिया के खेत में देखने को मिला। किंग कोबरा ने खेतों में घूमने वाला गेहुंअन सांप को दबा रखा था। घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ लग गई। कोरबा वन मंडल के जंगल से निकल किंग कोबरा को खेत व गांव की ओर विचरण करते अक्सर देखा जाता है। विलुप्त प्रजाति के इस सांप का जिले के जंगल में होना समृद्ध वन का प्रतीक माना जा रहा है।

सांपों की संख्या को करता है नियंत्रित

सर्प मित्र जितेंद्र सारथी का कहना है किंग कोबरा अन्य सांप के अलावा अपनी ही प्रजाति किंग कोबरा का शिकार करता है। खाद्य श्रृंखला की श्रेणी में किंग कोबरा सांपों की संख्या में वृद्धि को नियंत्रित करता है। अक्सर मादा कोबरा नर किंग कोबरा को अपना शिकार बना लेती है।

घोंसला बना कर देती है अंडा

किंग कोबरा की विभिन्न विशेषताओं में एक विशेषता यह भी है कि मादा कोबरा सपोलों को सुरक्षित रखने के लिए पेड़ में घोंसला तैयार कर अंडे देती है। इसका रहवास स्थल आद्र और दलदली क्षेत्र है। वन विभाग की ओर से नोवानेचर संस्थान के माध्यम से किंग कोबरा के संरक्षण के लिए विभिन्न शोध किए जा रहे हैं।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!