Uncategorized

Indigo Crisis: इंडिगो के यात्रियों की परेशानी अभी खत्म नहीं, पटना एयरपोर्ट से आज भी आठ फ्लाइट कैंसिल

15 अगस्त विज्ञापन


पटना के जयप्रकाश नगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को इंडिगो एयरलाइंस की कई प्रमुख उड़ानें परिचालन कारणों से रद्द कर दी गईं। एयरपोर्ट प्रबंधन को भेजे गए आधिकारिक कैंसिलेशन लेटर में कुल आठ आगमन और प्रस्थान फ्लाइटें रद्द होने की पुष्टि की गई है। अचानक फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पटना एयरपोर्ट के डायरेक्टर सी.पी. द्विवेदी ने देशभर में इंडिगो प्रबंधन को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। कुछ विमानों में तकनीकी दिक्कतें आने उड़ानें प्रभावित हुई थीं। देश के सभी एयरपोर्ट पर ऐसी ही स्थिति है। हालांकि हालात काफी हद तक सामान्य हो चुका है। लेकिन, कुछ परेशानी अब भी है। इसलिए 15 दिसंबर तक कुछ उड़ानें तकनीकी कारणों से रद्द रहेंगी।

आगमन में चार फ्लाइट कैंसिल

पटना एयरपोर्ट पर आज इंडिगो की कई आगमन उड़ानें रद्द कर दी गईं। रद्द की गई फ्लाइट्स में 6E 6451 (बेंगलुरु से आगमन, निर्धारित समय 20:05), 6E 915 (हैदराबाद से आगमन, 20:25), 6E 6549 (दिल्ली से आगम, 22:35) और 6E 678 (चेन्नई से आगमन, 22:45) शामिल हैं। परिचालन कारणों से इन उड़ानों को निरस्त किया गया, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार ने नवगठित तीन विभागों की जिम्मेदारी बांटी, जानिए किसके हिस्से में क्या आया?

प्रस्थान में चार फ्लाइट कैंसिंल

इसी तरह पटना से प्रस्थान करने वाली इंडिगो की उड़ानें भी रद्द रहीं। रद्द प्रस्थान उड़ानों में 6E 6452 (बेंगलुरु के लिए, 20:45), 6E 6683 (हैदराबाद के लिए, 21:05), 6E 6550 (दिल्ली के लिए, 23:10) और 6E 679 (चेन्नई के लिए, 23:20) शामिल हैं। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार परिचालन कारणों से उड़ानें रद्द की गई हैं और यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

12 दिसंबर को आठ फ्लाइट कैंसिल 

पटना एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, 12 दिसंबर को कुल 64 विमानों का आवागमन दर्ज किया गया। इस दौरान 32 विमान आगमन और 32 विमान प्रस्थान में शामिल रहे। यात्रियों की बात करें तो आगमन में 4,896 और प्रस्थान में 5,308 यात्रियों ने सफर किया, जिससे कुल यात्रियों की संख्या 10,204 रही। वहीं, परिचालन कारणों से इस दिन 08 विमानों को रद्द किया गया।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!