Uncategorized

‘मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है…’, CG में भाजपा विधायक रिकेश सेन ने पूर्व पार्षद पर लगाए गंभीर आरोप

15 अगस्त विज्ञापन


भिलाई में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम के दौरान वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 09 Mar 2026 01:01:15 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Mar 2026 02:47:14 PM (IST)

विधायक रिकेश सेन का बड़ा आरोप, हत्या की साजिश का दावा।

HighLights

  1. पूर्व पार्षद जयप्रकाश यादव का नाम मंच से लिया
  2. मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को फाइल देने की बात
  3. विधायक ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में वैशाली नगर से भाजपा विधायक रिकेश सेन (BJP MLA Rikesh Sen) ने मंच से गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। उन्होंने दावा किया कि कुछ लोग उन्हें झूठे मामलों में फंसाने और उनकी हत्या तक कराने की योजना बना रहे हैं।

छवि खराब करने की कोशिश का आरोप

कार्यक्रम के दौरान विधायक रिकेश सेन ने कहा कि राजनीतिक विरोध के नाम पर कुछ लोग लगातार उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों में फंसाने की योजना बनाई जा रही है। इसके अलावा उन्हें हत्या के झूठे मामलों में भी उलझाने की कोशिश की जा सकती है।

पूर्व पार्षद जयप्रकाश यादव का लिया नाम

विधायक ने अपने संबोधन में भाजपा के ही पूर्व पार्षद जयप्रकाश यादव का नाम लेते हुए कहा कि उनके द्वारा इस संबंध में जानकारी दी गई है। रिकेश सेन के अनुसार जयप्रकाश यादव ने बताया कि विधायक के खिलाफ एक फाइल तैयार की गई है, जिसमें कथित रूप से कई ऐसे बिंदु शामिल हैं जिनके जरिए उनकी छवि खराब करने और उन्हें कानूनी मामलों में उलझाने की योजना का जिक्र है।

शीर्ष नेताओं को सौंपे जाने की चर्चा

विधायक के मुताबिक इस फाइल को मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं को सौंपे जाने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बेहद खतरनाक हैं और राजनीतिक विरोध की मर्यादा को भी पार करती हैं।

परिवार में बढ़ी चिंता

रिकेश सेन ने बताया कि जब से उन्हें इस कथित साजिश की जानकारी मिली है, तब से उनका परिवार भी काफी चिंतित और भयभीत है। उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम के कारण वे मानसिक दबाव भी महसूस कर रहे हैं।

निष्पक्ष जांच की मांग

विधायक ने मंच से ही इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने प्रशासन और सरकार से आग्रह किया कि यह पता लगाया जाए कि आखिर वे कौन लोग हैं जो उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं या उन्हें झूठे मामलों में फंसाने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी के पास उनके खिलाफ कोई प्रमाण या शिकायत है तो उसे वैधानिक तरीके से सामने लाया जाना चाहिए, लेकिन साजिश के तहत किसी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास स्वीकार्य नहीं है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!