Uncategorized

Mahtari Vandan Yojana: नई बहुओं को भी जल्द मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ, विधायक योगेश्वर ने कही ये बात | Newly married women will soon get benefit of Mahtari Vandan Yojana

15 अगस्त विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार तथा परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने के लिए महतारी वंदन योजना चलाई जा रही है। यह हमारे चुनावी घोषणा पत्र में था। जिसे मोदी की गारंटी के तहत पूरा करते हुए मार्च 2024 से योजना का लाभ प्रदेश की माताओं-बहनों को मिल रहा है। इसके अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। अब इसका विस्तार होने जा रहा है।
यह भी पढ़ें

Mahtari Vandan Yojana: नई बहुओं को भी जल्द मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की घोषणा

सुशासन तिहार के तीसरे चरण के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार को अचानक मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम माथमौर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने चौपाल लगाई और शासकीय योजनाओं पर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही नवविवाहित महिलाओं को भी महतारी वंदन योजना का लाभ दिया जाएगा, ताकि वह भी आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक मिल रहा लाभ

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश के अंतिम व्यक्ति को मिल रहा है। योजना चाहे केंद्र की हो या राज्य की प्रत्येक योजना का लाभ दिलाने में सरकार जुटी हुई है। इसलिए सुशासन तिहार के माध्यम से खुद मुख्यमंत्री जनता से मिल रहे हैं। वह प्रत्येक योजना की जानकारी ले रहे हैं। साथ ही जनता की समस्याओं से भी जुड़कर उनका समाधान कर रहे हैं।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!