Uncategorized

Jashpur News: भारत की जीत के लिए दो दिवसीय अखंड रामायण शुरू, निकाली गई कलश यात्रा… | Jashpur News: 2-day continuous Ramayana begins for India’s victory

15 अगस्त विज्ञापन


शनिवार को सुबह कलश यात्रा में शामिल होने के लिए महिलाएं गम्हरिया स्थित सतीधाम दुर्गा मंदिर में जुटने लगी थी। यहां जगत जननी मां दुर्गा की पूजा अर्चना के बाद पारम्परिक परिधान में महिलाएं गाजे-बाजे और माता रानी के जयकारे के साथ बांकी टोली स्थित बांकी और तिवारी नदी के संगम स्थल के लिए रवाना हुई। गम्हरिया से गर्ग हाउस होते हुए श्रद्वालु महिलाएं संगम स्थल पहुंची। यहां पंडित अनुज मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संगम का पवित्र जल कलश में भर कर महिलाएं आयोजन स्थल के लिए निकली।

यह भी पढ़ें

Karregutta Naxal Operation: भारत-पाक युद्ध के बीच रोका गया सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन, शाह के निर्देश पर वापस लौट रहे जवान

सती मंदिर पुजारी नरेश बाबा ने बताया कि बीते दस साल से यह आयोजन लगातार चल रहा है। इस अखंड रामायण पाठ का आयोजन विश्व शांति और मानव कल्याण होता है। लेकिन इस बार यह आयोजन विकट परिस्थितियों के बीच हो रही है। भारत पाकिस्तान सीमा पर हमारी सेना, दुश्मनों के छक्के छुुड़ा रही है। ऐसे में अखंड रामायण पाठ के दौरान श्रद्वालु हमारी सेना की जीत का आशीर्वाद माता रानी से मांगेंगे।

उन्होंनें बताया कि कलश यात्रा के बाद रात को सतसंग भजन का आयोजन किया गया है। 11 मई से अखंड रामायण सुबह 8 बजे से शुरू होगा जो 12 मई को सुबह 8 बजे हवन पूजन के साथ संपन्न होगा। दोपहर 1 बजे से भंडारा का आयोजन किया गया है।

पंडित अनुज मिश्रा ने शहर के बांकी टोली में स्थित बांकी व तिवारी नदी के संगम का महत्व बताते हुए कहा कि बांकी और श्रीनदी का मानव के रूप में पूजा की जाती है। इन दोनों ही नदियों की उत्पत्ती शहर के नजदीकी ग्राम सिटोंगा से हुआ है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!