बरपा तेज रफ्तार का कहर! दो सड़क हादसों में एक की मौत, दूसरे युवक की हालत गंभीर… गांव में शोक की लहर | 1 dead in 2 road accidents, condition of other youth critical

इस घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह हादसा उस वक्त हुआ जब विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार युवक को बेरहमी से कुचल दिया। मृतक युवक की पहचान जुजगु ग्राम निवासी अरुण पैंकरा के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तेज रफ्तार ट्रक को रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
बीती रात भी बगीचा के अंबिकापुर पेटा मार्ग पर एक अन्य सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया था। दोनों ही घटनाओं ने क्षेत्रवासियों को झकझोर कर रख दिया है। बगीचा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
भिलाई में भीषण हादसा! तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पोल से टकराई, मौके पर ही युवक-युवती की मौत
गांव में शोक की लहर
बूढ़ाडांड गांव में हुए हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक युवक की असमय मौत से परिजन और ग्रामीण स्तब्ध हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने और दुर्घटनास्थलों पर नियमित पुलिस गश्त की मांग की है।




