Uncategorized

रामानुजनगर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन: केंद्र और राज्य सरकार को घेरा, प्रदर्शनकारियों ने दी चेतावनी-महंगाई पर काबू नहीं तो तेज होगा आंदोलन – Surajpur News

15 अगस्त विज्ञापन




सूरजपुर जिले के रामानुजनगर में बुधवार को कांग्रेस कमेटी ने बढ़ती महंगाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण पेट्रोल-डीजल, खाद, सोना-चांदी सहित रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है और हर वर्ग आर्थिक संकट से जूझ रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पेट्रोल पंप के सामने धरना दिया। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार से बढ़ती महंगाई पर तत्काल नियंत्रण करने की मांग की। जिलाध्यक्ष शशि सिंह ने कहा, “महंगाई से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। सरकार को आम आदमी की परेशानी समझनी चाहिए और पेट्रोल-डीजल के दाम कम कर राहत देनी चाहिए।” इस प्रदर्शन में कांग्रेस कमेटी के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द महंगाई पर काबू नहीं पाया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!