Uncategorized

KOR vs CZE Live Score: दक्षिण कोरिया ने दूसरा गोल कर बनाई बढ़त, चेकिया से 2-1 से चल रहा आगे

15 अगस्त विज्ञापन


फीफा विश्व कप 2026 का भव्य आगाज हो चुका है। फिलहाल दूसरे मैच में दक्षिण कोरिया का सामना चेकिया से हो रहा है। पहले हॉफ तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। अब दूसरा हॉफ शुरू हो गया है। चेकिया ने 59वें मिनट में गोल का खाता खोला और दक्षिण कोरिया पर 1-0 की बढ़त बना ली। चेकिया के लिए लाडिसलाव क्रेजकी ने पहला गोल किया। लेकिन दक्षिण कोरिया ने भी हार नहीं मानी और हांग इन बियोम ने 67वें में गोल कर टीम को बराबरी दिलाई। इसके बाद दक्षिण कोरिया ने दूसरा गोल किया और 2-1 की बढ़त बना ली।

पहले हॉफ में गोल करने के कई मौके गंवाए

चेकिया और दक्षिण कोरिया के बीच मैच शुरुआती मिनट से ही रोमांचक रहा है। कोरिया को नौवें मिनट में फ्री किक मिली और उसके पास बढ़त लेने का अच्छा मौका था, लेकिन चेकिया का बैकलाइन मजबूती से डटा रहा और गोल नहीं हो सका। इसके बाद 11वें मिनट में कोरिया को कॉर्नर मिला, लेकिन चेकिया ने फिर गोल होने नहीं दिया। कोरिया ने लगातार दबाव बढ़ाना शुरू किया, लेकिन ली हान बेओम गोलकीपर को नहीं भेद सके। 

चेकिया भी नहीं भुना सकी मौके

पहले हॉफ के 21वें मिनट में चेकिया के पास गोल करने का एक शानदार अवसर आया। चेकिया के सामने कोरिया के डिफेंस को भेदने की चुनौती थी, लेकिन यह काम इतना आसान नहीं था और चेकिया मौके को नहीं भुना सकी। इसके अगले एक मिनट बाद भी चेकिया के पास मौका आया, लेकिन टीम फिर बढ़त लेने में असफल रही। इसके बाद दोनों टीमों के पास पहले हॉफ में गोल करने के कई मौके आए, लेकिन कभी चेकिया तो कभी कोरिया ने फुर्ती दिखाते हुए सामने वाली टीम को बढ़त लेने से रोका। इस तरह पहले हॉफ तक मुकाबला गोल रहित बराबरी पर रहा।

दूसरे हॉफ में आया पहला गोल

पहला हॉफ गोल रहित रहने के बाद दूसरे हॉफ में आखिरकार मैच का पहला गोल आया। चेकिया के लिए लाडिसलाव क्रेजकी ने हेडर के जरिये गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। दक्षिण कोरिया इस दौरान दबाव में नजर आई जिसका फायदा चेकिया ने बखूबी उठाया। दिलचस्प बात यह है कि कप्तान क्रेजकी ने सामने से नेतृत्व किया और दमदार हेडर के जरिये दक्षिण कोरिया के गोल पोस्ट को भेदने में सफल रहे।

दक्षिण कोरिया भी नहीं रहा पीछे

दूसरे हॉफ में पिछड़ने के बाद दक्षिण कोरिया ने भी गोल करने में ज्यादा देर नहीं लगाई। पहले हांग इन बियोम ने 67वें में गोल कर टीम को बराबरी दिलाई, फिर ओह हियोन ग्यू ने 80वें मिनट में गोल कर टीम को 2-1 से आगे कर दिया।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!