Uncategorized

अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, ओडिशा से 2 तस्कर गिरफ्तार, 61 किलो गांजा समेत नगदी बरामद | Ganja Smugglers: 2 smugglers arrested from Odisha

15 अगस्त विज्ञापन


Ganja Smugglers: ओडिशा से गांजा ला रहा था तस्कर

इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सीमावर्ती ओडिशा के बौध जिले से गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर एसपी दिव्यांग पटेल ने लैलूंगा पुलिस और साइबर सेल को कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएसपी साइबर सेल अनिल विश्वकर्मा और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के निर्देशन में संयुक्त टीम ने संदिग्धों की निगरानी शुरू की।

13 मई की दोपहर ओडिशा से गांजा लेकर तस्कर आने की सूचना पर पुलिस ने पाकरगांव के जंगल मार्ग में रेड की। इस दौरान दो कारों में सवार चार तस्करों में से एक आरोपी पुरेन्द्र यादव को मौके से गिरफ्तार किया गया, तीन तस्कर फरार हो गए। गिरफ्तार पुरेन्द्र यादव ने पूछताछ में बताया कि वह अपने गिरोह के तीन साथी रितेश यादव, युगल यादव और यदुमणि यादव के साथ मिलकर ओडिशा से गांजा लेकर बेचने के लिए लाया था।
यह भी पढ़ें

CG Crime: गांजे की बड़ी खेप लेकर आए तस्करों को पुलिस ने धरदबोचा, आमानाका इलाके में हो रही थी डीलिंग

गिरफ्तार जेल भेजे गए आरोपी

आरोपियों ने ग्लेंजा कार क्रमांक सीजी-14-एमओ-8202 व स्वीफ्ट कार क्रमांक सीजी-10-एटी-6949 (जिसमें फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी) तस्करी को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपी पुरेंद्र यादव और अन्य तीन पर अपराध दर्ज किया। आरोपी से मिली जानकारी पर एक अन्य गिरोह से जुड़े आरोपी दिनेश यादव को भी लैलूंगा पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो पूर्व में भी गांजा तस्करी के मामलों में लिप्त रहा है।

दिनेश यादव ने पुलिस को बताया कि उसने 1 मार्च को अपने साथियों केशव यादव और नत्थू यादव के साथ मिलकर ओडिशा से 60 किलो गांजा लाया था। इसमें से उसने खुद 17 किलो गांजा रखा और बाकी गांजा गिरधारी यादव और नत्थू यादव को बेचने के लिए दिया था।

Ganja Smugglers: लैलूंगा पुलिस ने 8 मार्च को केशव और नत्थू को 22 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया था, जबकि गिरधारी और दिनेश यादव तब से फरार थे। गिरफ्तार दिनेश यादव से पुलिस ने 1.80 लाख नगद व ओडी-15-आर-4047 नंबर की वेन्यू कार, छह मोबाइल, एक हाथ घड़ी जब्त की है। तस्करी में प्रयुक्त कारों पर आरोपी फर्जी नंबर प्लेट लगाते थे ताकि उनकी पहचान न हो सके। फरार तस्करों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!