Uncategorized

‘शशि थरूर ने माना महिला विरोधी है कांग्रेस’: किरेन रिजिजू का बड़ा दावा, सांसद से मुलाकात को लेकर कही ये बात

15 अगस्त विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर को लेकर एक बड़ा दावा किया है। रिजिजू के अनुसार, शशि थरूर ने एक तरह से यह स्वीकार कर लिया है कि कांग्रेस पार्टी महिला विरोधी है। यह बयान तब आया जब संसद में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक पास नहीं हो सका। इस विधेयक का उद्देश्य लोकसभा में सीटों की संख्या बढ़ाकर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देना था।

रिजिजू ने क्या-क्या कहा? 

किरेन रिजिजू ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि संसद सत्र के बाद उनकी और थरूर की मुलाकात हुई थी। उस दौरान थरूर ने मुस्कुराते हुए रिजिजू से कुछ बातें साझा कीं। रिजिजू के मुताबिक, थरूर ने कहा था, ‘कांग्रेस पार्टी भले ही महिला विरोधी हो सकती है, लेकिन कोई भी महिला शशि थरूर को महिला विरोधी नहीं मानेगी।’ रिजिजू ने कहा कि थरूर ने इस वाक्य के जरिए अपनी पार्टी की सच्चाई स्वीकार कर ली।

रिजिजू ने आगे बताया कि उन्होंने थरूर के इस तर्क का जवाब भी दिया। उन्होंने थरूर से कहा, ‘मैं इस बात से सहमत हूं कि कोई आपको महिला विरोधी नहीं कहेगा। लेकिन आपकी पार्टी निश्चित रूप से महिला विरोधी है।’ रिजिजू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल दिखावे की राजनीति करती है। जब महिलाओं को वास्तविक अधिकार देने की बारी आई, तो कांग्रेस ने पीछे हटने का रास्ता चुना।

यह भी पढ़ें: फुटबॉल, तीरंदाजी से लेकर बुनियादी ढांचे के विकास तक: PM मोदी सिक्किम दौरे पर क्या-क्या बोले? पर्यटन पर भी जोर

थरूर ने रिजिजू के साथ साझा की थी अपनी तस्वीर

इस विवाद की जड़ 18 अप्रैल को थरूर की ओर से साझा की गई एक फोटो है। थरूर ने रिजिजू के साथ अपनी तस्वीर साझा की थी। थरूर ने तब लिखा था कि उन्होंने रिजिजू को यह समझा दिया है कि उन्हें कोई महिला विरोधी नहीं कह सकता। थरूर के अनुसार, रिजिजू ने उनकी इस बात को स्वीकार भी किया था। अब रिजिजू ने उसी बातचीत का दूसरा पहलू सामने रखकर कांग्रेस पर हमला बोला है।

विवाद का मुख्य केंद्र महिला आरक्षण विधेयक है। सरकार का तर्क है कि 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए सीटों का परिसीमन जरूरी है। कांग्रेस का कहना है कि वह आरक्षण के समर्थन में है, लेकिन परिसीमन के साथ इसे जोड़ना दक्षिण भारतीय राज्यों के साथ अन्याय होगा। विधेयक के गिरने पर रिजिजू ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने ऐतिहासिक अवसर गंवा दिया है। किरेन रिजिजू ने चेतावनी दी कि देश की महिलाएं इस कदम के लिए कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेंगी। 



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!