Uncategorized

50 दिन या 100 दिन?: ईरान से जंग जारी रखने को तैयार अमेरिका, वित्त मंत्री बेसेंट बोले- जो करना पड़ेगा, करेंगे

15 अगस्त विज्ञापन


अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने साफ कहा है कि तेल की कीमतें कब कम होंगी, इस पर अभी कोई निश्चित समय नहीं बताया जा सकता। उनके मुताबिक यह 50 दिन भी लग सकते हैं और 100 दिन भी – यानी हालात पूरी तरह अनिश्चित हैं। 

यह भी पढ़ें – US-Iran: दुश्मन नहीं, सिर्फ दोस्तों के लिए खुलेगा होर्मुज; ट्रंप की चेतावनी के बाद भी नहीं बदले ईरान के तेवर

दरअसल, पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास की स्थिति का सीधा असर दुनिया भर में तेल सप्लाई पर पड़ रहा है। यही वजह है कि तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

‘ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान जारी रखने के लिए पर्याप्त पैसा’

स्कॉट बेसेंट ने एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका के पास अभी ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान को जारी रखने के लिए पर्याप्त पैसा है। लेकिन भविष्य में सेना की तैयारी मजबूत रखने के लिए सरकार कांग्रेस से अतिरिक्त फंड भी मांग रही है। उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले कार्यकाल की तरह इस बार भी सेना को मजबूत बनाने पर जोर दे रहे हैं, ताकि आगे किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।

‘जो भी जरूरी होगा, अमेरिका वो कदम उठाएगा’

सबसे अहम बात यह रही कि स्कॉट बेसेंट ने कहा कि अमेरिका अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए ‘जो भी जरूरी होगा, वो कदम उठाएगा।’ इसमें ईरान की सैन्य ताकत को कमजोर करना, उसकी एयरफोर्स और नेवी को नुकसान पहुंचाना, और उसे परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना शामिल है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरान की सुरक्षा व्यवस्था को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें – West Asia Crisis: होर्मुज में माइनस्वीपर्स तैनात करेगा जापान, जंग के बीच कैसे हैं हालात; क्या है ईरान का रुख?

अमेरिकी वित्त मंत्री बेसेंट का एक बयान काफी चर्चा में है, ‘कभी-कभी तनाव कम करने के लिए पहले उसे बढ़ाना पड़ता है।’ यानी अमेरिका मानता है कि पहले कड़ा रुख अपनाकर ही हालात को कंट्रोल किया जा सकता है।

अन्य वीडियो



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!