Uncategorized

बलरामपुर में 2 से 4 नवंबर तक राज्योत्सव: कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा की, दिखेगी 25 साल की विकास यात्रा – Balrampur (Ramanujganj) News

15 अगस्त विज्ञापन


बलरामपुर में जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन 2 से 4 नवंबर तक हाई स्कूल मैदान में किया जाएगा। यह तीन दिवसीय आयोजन छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और विकास को समर्पित होगा। कलेक्टर राजेंद्र कटारा और नोडल अधिकारी राज्योत्सव एवं जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सि

.

आयोजन के दौरान प्रतिदिन कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। दर्शक पारंपरिक लोक नृत्य, गीत, कवि सम्मेलन, विभिन्न खेलकूद सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले सकेंगे। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का बेहतर निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।

राज्य स्थापना दिवस पर 2 नवंबर से शुरू होगा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित इस राज्योत्सव का भव्य आगाज 2 नवंबर से होगा। प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इन प्रस्तुतियों में बच्चे छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, पारंपरिक नृत्य, लोकगीत और राज्य की विविधता को प्रदर्शित करेंगे। शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा, जिसमें विभिन्न प्रस्तुतियां दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी।

मुख्य कार्यक्रम स्थल पर विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी

मुख्य कार्यक्रम स्थल पर सभी विभागों द्वारा भव्य विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य के गठन से लेकर अब तक के 25 वर्षों की विकास यात्रा को आकर्षक तरीके से प्रदर्शित किया जाएगा। विभिन्न विभाग अपने-अपने क्षेत्र में हुए प्रमुख कार्यों, उपलब्धियों और नवाचारों को प्रस्तुत करेंगे।

उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए आधुनिक तकनीक, चित्र, मॉडल और वीडियो फिल्म का उपयोग किया जाएगा। आमजन भी इस प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकेंगे।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!