पीएम दौरा : आम लोगों के लिए 30 मिनट पहले बंद होंगे वीवीआईपी रूट

रूट-1
रायपुर शहर, धरसींवा, तिल्दा, खरोरा, बलौदाबाजार, बिलासपुर, बेमेतरा, मुंगेली से आने वाले रिंग रोड -3 टर्निंग से राजू ढाबा के सामने-सेरीखेड़ी ब्रिज -एयरपोर्ट टर्निंग-स्टेडियम टर्निंग-रेलवे स्टेशन रोड -कयाबांधा अंडरब्रिज के पास -सीबीडी स्टेशन रोड -रैक बैंक मोड़ -सेक्टर 22 टर्निंग -सेक्टर 22 में पार्किंग स्थल पी-15 में अपनी गाडि़यां खड़ी करके राज्योत्सव स्थल पैदल जा सकेंगे।
रूट-2
आरंग, खरोरा, महासमुंद, बलौदाबाजार की ओर से आने वाले आरंग-लखौली-नवागांव रेलवे क्रॉसिंग-क्रिकेट स्टेडियम-सेंध तालाब-सत्यसाईं अस्पताल के सामने चौक-मंदिरहसौद मार्ग तिराहा-स्टेडियम टर्निंग-चंदूलाल चंद्राकर चौक-सेक्टर 22 टर्निंग-सेक्टर 22 के पार्किंग स्थल पी-15 में अपनी गाडि़यां खड़ी करके राज्योत्सव स्थल पैदल जा सकेंगे।
रूट-3
अभनपुर, धमतरी, बालोद, दुर्ग की ओर से आने वाले ( केवल बस से आने वालों के लिए)- मोनफोर्ड स्कूल से दाएं मोड़ -हिदायतुल्ला लॉ यूनिवर्सिटी के सामने -ट्रिपलआईटी चौक-उपरवारा चौक -मुक्तांगन तिराहा होकर मुक्तांगन पार्किंग स्थल पी-12, मुक्तांगन रेलवे स्टेशन पार्किंग स्थल पी-13 और गोल्फ मैदान पार्किंग स्थल पी-14 में अपनी गाडि़यां पार्क कर सकेंगे।
रूट-4
अभनपुर, धमतरी, बालोद, दुर्ग की ओर से आने वाले( कार/चारपहिया वाहन वाले )-अभनपुऱ-ग्राम बकतरा-ग्राम केंद्री-बेंद्री मोड़-मिंटू पब्लिक स्कूल-निमोरा प्रशासनिक अकादमी के सामने से ग्राम निमोरा के पास पार्किंग स्थल पी-11 में अपनी गाडि़यां खड़ी करके राज्योत्सव स्थल पैदल जा सकेंगे।
रूट-5
रायपुर शहर, धरसींवा, दुर्ग, बालोद, खैरागढ़, राजनांदगांव की ओर से आने वाले पचपेड़ीनाका-बोरियाकला-माना बस्ती-तूता होकर तूता मैदान पार्किंग स्थल पी-8, तूता इंडियन तड़का ढाबा के पास पार्किंग स्थल पी-9 और निमोरा बस्ती मार्ग दालमिल के पीछे पार्किंग स्थल पी-10 में अपनी गाडि़यां खड़ी करके राज्योत्सव स्थल पैदल जा सकेंगे।
रूट-6
गोबरा नवापारा, राजिम, गरियाबंद की ओर से आने वाले (बस-कार दोनों के लिए)- राजिम-गोबरा नवापारा-नवागांव-खण्डवा-जंगल सफारी-ट्रिपल आईटी (भामाशाह चौक)- मुक्तांगन तिराहा होकर पार्किंग स्थल पी-12, मुक्तांगन रेलवे स्टेशन पार्किंग स्थल पी-13 और गोल्फ मैदान पार्किंग स्थल पी-14 में अपनी गाडि़यां खड़ी कर सकेंगे।




