मुजफ्फरनगर की जन आक्रोश रैली में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के साथ हुई धक्का मुक्की की घटना के विरोध में बुलाई गई महापंचायत में शामिल होने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलाें से भाकियू कार्यकर्ता मुजफ्फरनगर में पहुंच रहे हैं। मेरठ, बागपत, सहारनपुर, शामली और बिजनौर सभी जिलों से सुबह से ही ट्रैक्टर टॉलियों में सवार होकर मुजफ्फरनगर पहुंचना शुरू हो गए।
Trending Videos
सिसौली से भाकियू अध्यक्ष रवाना, जीआईसी में पंचायत शुरू
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत किसानों के काफिले के साथ किसान मजदूर पंचायत के लिए चल पड़े। उनके साथ गाड़ियों और ट्रैक्टरों का काफिला रहा। इससे पहले सुबह किसान भवन पर उन्होंने किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किए। उधर, जीआईसी में पंचायत शुरू हो गई है। आसपास के जिलों से भी किसान पहुंच रहे हैं।
सब बुलाए गए थे तो टिकैत का विरोध क्यों : प्रमोद
मुजफ्फरनगर में ईंट निर्माता कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि पर्यटकों की हत्या के विरोध में जन आक्रोश यात्रा निकाली गई थी। इसमें सभी संगठनों को आमंत्रित किया गया था। अगर इसमें भाकियू प्रवक्ता कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए थे। ऐसे में कुछ लोगों की ओर से उनका विरोध करना समझ से परे है। हर देशवासी देशभक्त हैं , इसकी ना किसी को बताने की जरूरत है और ना ही इसका किसी को सर्टिफिकेट मांगना चाहिए। चौधरी नरेश टिकैत बालियान खाप के 84 गांवों के चौधरी के अलावा भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। चौधरी राकेश टिकैत के साथ जो हुआ,आयोजकों को जिम्मेदारी लेते हुए इसकी निंदा करनी चाहिए। हमार संगठन पंचायत का समर्थन करता है।