Uncategorized

भीषण गर्मी के बीच दुर्ग में Ration के लिए तरसे लोग, 327 राशन की दुकानों में सप्लाई ठप; तीन माह से आपूर्ति बाधित

15 अगस्त विज्ञापन


Ration Crisis: दुर्ग में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की स्थिति खराब हो गई है, जहां पिछले तीन महीनों से राशन आपूर्ति प्रभावित है। …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 24 Apr 2026 07:57:32 AM (IST)Updated Date: Fri, 24 Apr 2026 08:02:31 AM (IST)

दुर्ग में 43 डिग्री गर्मी में लोग राशन के लिए भटकने को मजबूर (AI Generated Image)

HighLights

  1. प्रशासन की लापरवाही पर जताई नाराजगी
  2. दुर्ग में तीन महीने से राशन आपूर्ति बाधित
  3. 327 दुकानों में चावल की सप्लाई प्रभावित

नईदुनिया प्रतिनिधि, दुर्ग। शहर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है। वार्डों में चावल की कमी और लगातार बाधित आपूर्ति से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले तीन महीनों से राशन वितरण (CG Ration Crisis) प्रभावित है, जिससे आमजन का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

अरुण वोरा ने किया निरीक्षण

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूर्व विधायक अरुण वोरा स्वयं मौके पर पहुंचे और वार्ड क्रमांक 3, 4, 52 (बोरसी) और 56 (बघेरा) का दौरा किया। उन्होंने राशन दुकानों की स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से चर्चा की। लोगों ने बताया कि कई दिनों से उन्हें राशन नहीं मिल रहा है।

गर्मी में बढ़ी मुश्किलें

लगभग 43 डिग्री तापमान के बीच लोग राशन के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और गरीब वर्ग को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।

327 दुकानों में आपूर्ति प्रभावित

राशन दुकानदारों के अनुसार दुर्ग शहर, भिलाई और ग्रामीण क्षेत्रों की करीब 327 दुकानों में पिछले तीन महीनों से आपूर्ति बाधित है। इससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है।

प्रशासन पर नाराजगी

निरीक्षण के दौरान अरुण वोरा ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर राशन आपूर्ति तत्काल बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखना स्वीकार्य नहीं है।

उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि समस्या का जल्द समाधान किया जाए। वहीं, क्षेत्रवासियों ने उनकी सक्रियता और संवेदनशीलता की सराहना की।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!