Uncategorized

Rain Alert In CG: 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, नदियां उफान पर; पुल टूटने से गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कटा

15 अगस्त विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार हैं। कई नदियां उफान पर हैं, पुल डूबने और टूटने से कई गांवों का संपर्क टूटा, येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी।

Publish Date: Mon, 20 Jul 2026 08:51:58 AM (IST)Updated Date: Mon, 20 Jul 2026 08:51:58 AM (IST)

अधिकांश जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी है।

HighLights

  1. अगले 48 घंटे कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी।
  2. नदियां उफान पर, कई गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट गया।
  3. मुंगेली में पुल डूबा, प्रशासन ने आवागमन पर रोक लगाई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत अधिकांश जिलों में कई दिनों से मानसून सक्रिय है और लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश और मध्य व उत्तरी छत्तीसगढ़ (बस्तर छोड़ सभी संभागों में) के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी (येलो व आरेंज अलर्ट) जारी की है।

हालांकि, अब तक चालू सीजन में सब-डिविजनल वर्षा सामान्य से 24 प्रतिशत कम दर्ज की गई है। राजधानी और आसपास के इलाकों के लिए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। सोमवार को राजधानी में बादल छाए रहने की संभावना है। एक-दो इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

गांवों का जिला मुख्यालय और नेशनल हाईवे-43 से संपर्क टूटा

लगातार हो रही इस बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों में जनजीवन प्रभावित होने लगा है। जांजगीर-चांपा के अकलतरा स्थित कर्रा नाला जलाशय का एक हिस्सा बह गया है। बिलासपुर में नेशनल हाईवे-49 पर चार से पांच फीट तक पानी भरा था। सूरजपुर जिले की गोबरी नदी पर बना रपटा पुल टूट गया है। इसे दर्जनों गांवों का जिला मुख्यालय और नेशनल हाईवे-43 से सीधा संपर्क पूरी तरह कट गया है।

मुंगेली में मनियारी और आगर नदियां उफान पर, बांध लबालब

मुंगेली जिले में पिछले दो दिनों से जारी भारी बारिश के चलते मनियारी और आगर नदियां उफान पर हैं। जिले के लगभग सभी छोटे-बड़े जलाशय और बांध पूरी तरह भर चुके हैं। मनियारी नदी पर स्थित कारीडोंगरी पुल के ऊपर करीब तीन फीट पानी बह रहा है, जिससे लोरमी ब्लाक मुख्यालय से लगभग 20 वनग्रामों का संपर्क टूट गया है। प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर दी है और आवागमन पर पूरी तरह रोक लगा दी है।

मनेन्द्रगढ़ और बिल्हा में सर्वाधिक वर्षा

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के मनेन्द्रगढ़ में 80 मिमी, बिल्हा व मैनपुर में 70-70 मिमी, पटना में 60 मिमी बारिश हुई। मुंगेली, गरियाबंद, जनकपुर, रामानुजगंज, बैकुंठपुर, लोरमी, लालपुर और मगरलोड में 50-50 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

ये खबर भी पढ़ें- बिलासपुर में सांप के काटने से फर्जी मौत दिखाकर मुआवजा हड़पने वाले रैकेट में एसडीएम और तहसीलदार कार्यालय के तीन बाबू गिरफ्तार

इन सिनोप्टिक सिस्टम से हो रही बारिश

  • मौसम विज्ञानियों के अनुसार, इस समय उत्तरी झारखंड और उससे सटे बिहार के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) बना हुआ है।
  • उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी छत्तीसगढ़ के ऊपर 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक अन्य चक्रवाती घेरा सक्रिय है। उत्तरी ओडिशा से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक झारखंड होते हुए एक द्रोणिका (ट्रफ) भी गुज़र रही है, जिसके प्रभाव से पूरे प्रदेश में नमी आ रही है और बारिश का सिस्टम मजबूत बना हुआ है।

प्रमुख शहरों का तापमान और बारिश (आंकड़े)

  • बिलासपुर: अधिकतम 31.0 डिग्री, न्यूनतम 25.0 डिग्री, वर्षा 6.1 मिमी
  • रायपुर (माना): अधिकतम 29.8 डिग्री, न्यूनतम 24.2 डिग्री, वर्षा 39.0 मिमी
  • पेण्ड्रारोड: अधिकतम 30.0 डिग्री, न्यूनतम 22.0 डिग्री, वर्षा 34.0 मिमी
  • अम्बिकापुर: अधिकतम 28.2 डिग्री, न्यूनतम 24.1 डिग्री, वर्षा 22.2 मिमी दुर्ग: अधिकतम 27.8 डिग्री, न्यूनतम 23.0 डिग्री, वर्षा 14.6 मिमी



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!