Uncategorized

CG News: तेज रफ्तार हाईवा ने कार को मारी टक्कर, विधायक के पोता-पोती सहित पांच घायल

15 अगस्त विज्ञापन


नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। भिलाई-तीन स्टेशन के सामने एनएच-53 पर बिजली नगर पुलिया के पास रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार हाईवा ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार में सवार सभी पांच लोगों को आसपास मौजूद लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

दुर्घटना रविवार दोपहर करीब 2.30 बजे हुई। कार नंबर सीजी-07 बीसी 1197 में चालक सहित पांच लोग सवार थे, जिनमें से तीन अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के पोता-पोती हैं।

कार से रायपुर जा रहे थे विधायक के पोता-पोती

विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के पुत्र धनंजय कोर्सेवाड़ा के बच्चे सुजल कोर्सेवाड़ा, आदिती, स्वाती तथा उनके साथ जानवी कार से रायपुर जा रहे थे। डबरा पारा ब्रिज चढ़ने से पहले हाईवा संख्या सीजी-10 बीडब्ल्यू 4690 का चालक तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए कार को बार-बार ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था।

जैसे ही कार भिलाई-तीन स्टेशन के सामने एनएच-53 स्थित बिजली नगर पुलिया के पास पहुंची, हाईवा चालक ने पीछे से टक्कर मार दी।

कार डिवाइडर से टकरा पलटी

टक्कर लगते ही कार डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई। हादसे के बाद पीछे से आ रहे दिलीप पटेल और मुकेश अग्रवाल सहित अन्य लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे सभी सवारों को बाहर निकाला।

दुर्घटना में कार चालक दिलीप के सिर और हाथ में चोट आई है। वहीं सुजल कोर्सेवाड़ा के हाथ में, जानवी के सिर में तथा स्वाती और आदिती को भी हल्की चोटें आई हैं।

हाईवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज

कार चालक दिलीप की शिकायत पर पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने बताया कि घटना के समय वे एक कार्यक्रम में थे।

उन्होंने बताया कि एक बच्ची के सिर में चोट आने पर उसका एमआरआई कराया गया है। फिलहाल सभी घायल सुरक्षित हैं और घर पर हैं।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!