Uncategorized

PWD सब-इंजीनियर एग्जाम…यू-ट्यूब से सीखा हाईटेक नकल का तरीका: अमेजन से 30,000 में मंगाए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस;2 दिन रिमांड पर बहनें; परीक्षा रद्द करने की मांग – Chhattisgarh News

15 अगस्त विज्ञापन


अंडरगार्मेंट में कैमरा छिपाकर एग्जाम में नकल किया गया। बाहर से बहन वॉकी-टॉकी से आंसर बता रही थी।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में PWD सब इंजीनियर भर्ती एग्जाम में हिडन कैमरा और माइक्रो स्पीकर से नकल करने वाले मास्टर माइंड तक पहुंचने पुलिस कोशिश कर रही है। दोनों आरोपी बहनों का 2 दिन पुलिस रिमांड लिया गया है।

.

पूछताछ में आरोपी बहनों ने हाईटेक नकल करने का तरीका यू-ट्यूब से सीखने की जानकारी दी है। उन्होंने नकल में उपयोग करने वाले इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस अमेजन कंपनी से करीब 30 हजार रुपए में मंगाए थे।

व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में हाईटेक नकल कांड से अब राजनीति भी हो रही है। कांग्रेस नेता परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए सरकार को घेर रहे हैं। वहीं, NSUI ने परीक्षा को रद्द करने की मांग की है।

रिक्शे में वॉकी-टॉकी रखा था।

यू-ट्यूब से सीखा तरीका, ऑनलाइन मंगाए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस

इधर, शुरुआती पूछताछ में आरोपी बहनें अनुराधा सूर्या और अनु सूर्या ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने नकल में उपयोग करने वाले इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जानकारी यू-ट्यूब के जरिए ली थी। यू-ट्यूब से ही उसे चलाने का तरीका सीखा। जिसके बाद अमेजन कंपनी से करीब 30 हजार रुपए में ऑनलाइन ऑर्डर कर उसकी खरीदी की।

आरोपी बहनों का अंडमान निकोबार कनेक्शन

पुलिस के मुताबिक आरोपी बहनें जशपुर जिले के नारायणपुर थाना के ग्राम कुपरकापा गोरिया की रहने वाली हैं। उनके पिता कलेश्वर राम किसान हैं, जो खेती-किसानी करते हैं। उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है। उनका एक भाई है, जो अंडमान निकोबार में प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है।

पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि दोनों बहनें पहले उसी के साथ अंडमान निकोबार में रहती थीं। जिसके बाद बड़ी बहन जशपुर आकर लोयलो स्कूल में पढ़ाने लगी। वो अपनी छोटी बहन को किसी भी कीमत पर एग्जाम पास कराने की कोशिश में थी, जिसके लिए उसने हाईटेक नकल कराने का तरीका अपनाया।

ई-रिक्शे में बैठकर युवती नकल करवा रही थी।

ई-रिक्शे में बैठकर युवती नकल करवा रही थी।

दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

14 जुलाई सोमवार को युवक कांग्रेस नेताओं के साथ NSUI ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान नेताओं ने परीक्षा निरस्त करने की मांग की है।

एसएसपी ने बनाई जांच टीम, पुलिस रिमांड पर दोनों बहनें

एसएसपी रजनेश सिंह ने एडिशनल एसपी के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी है, आरोपी युवतियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया। जांच टीम इन दोनों आरोपियों से पूछताछ करेगी।

NSUI ने परीक्षा रद्द करने की मांग की है।

NSUI ने परीक्षा रद्द करने की मांग की है।

जानिए कैसे हुआ हाईटेक नकल का भंडाफोड़

पीडब्ल्यूडी की सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा प्रदेश भर में रविवार (13 जुलाई) को आयोजित की गई थी। इस दौरान सरकंडा के रामदुलारे शासकीय स्वामी आत्मानंद स्कूल एग्जाम सेंटर में अनु सूर्या एग्जाम दिलाने आई थी। उसके साथ उसकी बहन अनुराधा सूर्या भी थी। अनु अपने साथ एग्जाम सेंटर में अंडर गारमेंट में हिडन कैमरा और कान में माइक्रो ईयर फोन लगाकर उसे बाल में छिपाकर रखी थी।

वहीं, एग्जाम सेंटर के बाहर अनुराधा बाई सूर्या टेबलेट, वायरलेस वॉकी-टॉकी जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की मदद से उसके प्रश्नपत्रों को देखकर उसे बात कर सवाल हल करा रही थी।

इस दौरान NSUI नेता विकास सिंह ठाकुर को इसकी भनक लग गई, जिसके बाद उन्होंने बाहर ऑटो में सेटअप के साथ बैठी अनुराधा का वीडियो बनाकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया। मामले का भंडाफोड़ होने के बाद नकल का प्रकरण बनाकर युवतियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

…………………………..

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

अंडरगार्मेंट्स में कैमरा छिपाकर PWD सब-इंजीनियर परीक्षा में नकल:ऑटो में बैठकर वॉकी-टॉकी से आंसर बता रही थी बहन,भूपेश बोले-BJP-सरकार में गिरोह काम कर रहा

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में PWD की सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा में खुलेआम हाईटेक नकल चल रही थी। एग्जाम सेंटर के बाहर से एक युवती अपनी बहन को वायरलेस डिवाइस की मदद से आंसर बता रही थी, जिसे NSUI नेताओं ने रंगे हाथों पकड़ा है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!