Uncategorized
परतापुर में महिला समेत तीन माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, बिना हथियार पहुंचे थाने

पखांजूर के परतापुर थाना क्षेत्र में तीन माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। …और पढ़ें
HighLights
- तीनों बिना हथियार पहुंचे और सरेंडर किया
- पुलिस कर रही पूछताछ, पुष्टि अभी बाकी
- सुरक्षा अभियान से बढ़ा माओवादियों पर दबाव
नईदुनिया प्रतिनिधि, पखांजूर: पखांजूर क्षेत्र से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। परतापुर थाना इलाके में तीन माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों की पहचान संगीता कुंजाम, संजू और लखमू के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, तीनों माओवादी बिना हथियार के थाना पहुंचे और आत्मसमर्पण की प्रक्रिया पूरी की।
पुलिस कर रही पूछताछ
घटना के बाद पुलिस ने तीनों से पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, इस मामले में अब तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अधिकारियों द्वारा पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और जल्द ही विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना जताई जा रही है।
15 अगस्त विज्ञापन




