Uncategorized

राजनांदगांव से किसान दल कृषि मेले रवाना: जनगणना 2027 के पहले चरण की तैयारी भी तेज – Rajnandgaon News

15 अगस्त विज्ञापन


राजनांदगांव जिले में विकास और प्रशासनिक गतिविधियों से जुड़ी दो प्रमुख खबरें सामने आई हैं। एक ओर जहां उन्नत किसानों का एक दल कृषि तकनीक सीखने के लिए मध्य प्रदेश रवाना हुआ, वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन ने आगामी राष्ट्रीय जनगणना 2027 की तैयारियों को तेज क

.

राजनांदगांव और मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिलों के कुल 30 प्रगतिशील किसानों का चयन किया गया है। यह दल रविवार को मध्य प्रदेश के रायसेन में 13 अप्रैल को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृषि मेले में भाग लेने के लिए रवाना हुआ।

इस कृषक भ्रमण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आधुनिक कृषि पद्धतियों, नवाचारों और नवीनतम तकनीकों की जानकारी प्राप्त करना है। कृषि विज्ञान केंद्र राजनांदगांव के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गुंजन झा ने किसानों को शुभकामनाएं देकर विदा किया।

इस अवसर पर डॉ. योगेंद्र श्रीवास, जितेंद्र मेश्राम, आशीष गौरव शुक्ला और यशवंत वैष्णव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। प्रशासन को उम्मीद है कि ये किसान वहां से सीखी गई तकनीकों को अपने क्षेत्रों में लागू कर स्थानीय कृषि उत्पादन को बढ़ावा देंगे।

देश के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान ‘जनगणना 2027’ की तैयारियां जिले में भी शुरू हो गई हैं। भारत सरकार के निर्देशानुसार, जनगणना का पहला चरण, जिसमें मकानों का सूचीकरण और आवास गणना शामिल है, 1 मई 2026 से शुरू होगा।

जिला प्रशासन ने इस राष्ट्रीय कार्य की सफलता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया है। नागरिकों को मुनादी, सोशल मीडिया और ग्राम स्तर पर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना अधिकारियों को सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, क्योंकि ये आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं और संसाधनों के वितरण का आधार बनेंगे। जानकारी देने से पहले अधिकारियों के पहचान पत्र की जांच अवश्य करें।

किसी भी शंका या मार्गदर्शन के लिए नागरिक अपने नजदीकी जनगणना कार्यालय या स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!