Uncategorized

Chhattisgarh: बिना छात्रों के चल रहें 211 स्कूल, अब होगा तबादला, शिक्षक कर रहे हड़ताल की तैयारी

15 अगस्त विज्ञापन


छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग की ओर से एक रिपोर्ट जारी कर बताया गया है कि प्रदेश में 211 ऐसे विद्यालय हैं, जहां एक भी छात्र नहीं है। वहीं दूरस्त क्षेत्रों में ऐसे विद्यालय है जहां शिक्षकों का अभाव है। ऐसे में विभाग की ओर से प्रदेश में शिक्षकों के तबादले का निर्णय लिया गया है। जिसके विरोध में शिक्षक मंच की ओर से हड़ताल की तैयारी की जा रही है।

By Roman Tiwari

Edited By: Roman Tiwari

Publish Date: Thu, 29 May 2025 03:00:47 PM (IST)

Updated Date: Thu, 29 May 2025 03:06:32 PM (IST)

बिना छात्रों के चल रहें 211 स्कूल

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ में बिना छात्रों के चल रहे 211 स्कूल
  2. शिक्षा विभाग करेगा शिक्षकों का तबादला
  3. हड़ताल की तैयारी कर रहा शिक्षक मंच

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था में कमियों खामियों की खबरें आए दिन आती रहती हैं, जिससे प्रदेश के शिक्षा तंत्र की स्थिति उजागर हो जाती है। प्रदेश के शिक्षा विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट से फिर एक बार ऐसा ही कुछ हुआ है। विभाग की ओर से जारी युक्तियुक्तकरण रिपोर्ट ने सरकारी स्कूलों की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

बता दें कि रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के 211 शासकीय विद्यालयों एक भी विद्यार्थी नहीं हैं, जबकि शिक्षक पदस्थ हैं। वहीं दूसरी ओर दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षकों की काफी कमी है, जिसका सीधा असर विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन पर पड़ रहा है।

naidunia_image

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि, ऐसे विद्यालयों की प्रासंगिकता समाप्त हो चुकी है और अब वहां से शिक्षकों को तत्काल उन स्कूलों में नियोजित किया जाएगा जहां आवश्यकता है। राज्य सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को उत्कृष्ट स्वरूप प्रदान करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया को प्राथमिकता से लागू करने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें: Cyber Scam Online Trading: अधिक मुनाफे के लालच में फंसा व्यवसायी, गंवाए साढ़े 41 लाख

शिक्षकों की कमी से खराब रिजल्ट

साथ ही विभाग की ओर से बताया गया कि इस निर्णय के पीछे शिक्षा विभाग की समीक्षा रिपोर्ट है, जिसमें सरकारी स्कूलों में संसाधनों के असमान वितरण की गंभीर स्थिति सामने आई है। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंवारपुर में विषयवार शिक्षक न होने के कारण वर्ष 2024-25 में 12वीं का परीक्षा परिणाम महज 40.68 प्रतिशत रहा, जो राज्य औसत से बहुत कम है।

शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि, राज्य सरकार का निर्णय समय की मांग है। यदि इसे निष्पक्षता और डेटा-आधारित पद्धति से लागू किया जाए तो प्रदेश की शिक्षा प्रणाली देश में एक आदर्श मॉडल बन सकती है। रायपुर जिले में कुल 389 स्कूलों का युक्तियुक्तकरण किया जाएगा। यह कार्य शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के सामने ग्रामीणों ने उठाई आवाज

कुंवारपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष ग्रामीणों ने शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की थी। ग्रामीणों का कहना है कि सालों से विज्ञान, गणित और अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों के लिए शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा नहीं मिल पा रही है। मुख्यमंत्री इस मांग को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि जहां शिक्षक अनुपयोगी रूप से पदस्थ हैं, वहां से जरूरतमंद स्कूलों में भेजा जाए। शिक्षक वहीं तैनात हों, जहां छात्र हैं। यही सुशासन की प्राथमिक शर्त है।

हड़ताल की योजना तैयार

बता दें कि विभाग के इस निर्णय के विरुद्ध शिक्षकों की ओर हड़ताल की तैयारी भी कर ली गई है। बता दें कि, इस विषय को लेकर शिक्षक साझा मंच के पदाधिकारियों की स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी के साथ युक्तियुक्तकरण के विषय पर व्यापक चर्चा हुई, जो बेनतीजा रही।

naidunia_image

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: पत्नी की प्रेम कहानी सुन प्रेमी से शादी कराने ले गया पति, मौके पर मुकरा आशिक, हुई जेल

विभाग के इस निर्णय के विरुद्ध शिक्षक साझा मंच की ओर से प्रदेश के सभी संभागों में हड़ताल की तैयारी कर ली गई है। मंच की ओर से अलग-अलग संभाग में अलग-अलग दिन विरोध में हड़ताल का दिन तय किया गया है, जो की इस प्रकार है-

  • 31 मई को रायपुर संभाग में
  • 1 जून को दुर्ग संभाग में
  • 2 जून को बिलासपुर संभाग में
  • 3 जून को बस्तर संभाग में
  • 4 जून को सरगुजा संभाग में
  • मंच के प्रदेश संचालक संजय शर्मा ने बताया कि शिक्षकों से मिले सुझाव के अनुरूप संभागवार अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है। शिक्षकों ने कहा कि प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूलों से एक-एक पद कम किया जा रहा है।



    Source link

    15 अगस्त विज्ञापन
    विज्ञापन 1
    विज्ञापन 2
    विज्ञापन 3
    विज्ञापन 4
    विज्ञापन 5
    विज्ञापन 6
    विज्ञापन 7
    विज्ञापन 8

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button
    error: Content is protected !!